ठाणे: महाविकास आघाड़ी में टूट से महायुति की जीत तय, रवींद्र फाटक के निर्विरोध चुने जाने पर बोले शिंदे
Thane Eknath Shinde: ठाणे-पालघर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव में रवींद्र फाटक के निर्विरोध चुने जाने पर सीएम शिंदे ने खुशी जताई और कहा कि एमवीए के मतभेदों के कारण महायुति जीत की ओर बढ़ रही है।
- Written By: रूपम सिंह
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: फाइल फोटो)
Thane Mahayuti Election Eknath Shinde: महाविकास आघाड़ी में टूट हो गई है। इस चुनाव में भी उनके बीच गुटबाजी और मतभेद सामने आये। कई जगहों पर महायुति के उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। इसलिए महायुति सफलता की ओर बढ़ रही है। ठाणे में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र का विकास करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
ठाणे-पालघर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव में शिंदे समूह के उम्मीदवार रविंद्र फाटक के निर्विरोध चुने जाने के बाद शुक्रवार को टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम में खुशी का माहौल था। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। इसके बाद शिंदे ने मीडिया से बातचीत की।
महायुति सरकार परियोजनाओं को दे रही गति
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 6 निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए है, जिनमें से दो शिवसेना के, दो राष्ट्रवादी कांग्रेस के और दो भाजपा के हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह अगली जीत का संकेत है। जब से महायुति सरकार चुनी गई है तब से इस राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र का समर्थन कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है, महायुति सरकार विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
नवभारत संपादकीय: 6 सांसदों के विलय पर सियासी संग्राम, स्पीकर के फैसले को चुनौती देगी शिवसेना (यूबीटी)
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
यह भी पढ़ें:- पुणे: दिल्ली अग्निकांड के बाद भी नहीं जागे लोग, हजारों इमारतों में से केवल 489 ने जमा किया फॉर्म-बी
शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि नाशिक और जलगांव दोनों निर्वाचन क्षेत्रों पर चर्चा चल रही है और महायुति मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और 17 सीटें जीतेगा। उन्होंने बताया कि क्लस्टर विकास योजना के माध्यम से ठाणे शहर का नियोजित विकास हो रहा है। सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है और मैं इसका हिसाब ले रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम करना चाहिए और अपने विभाग के साथ न्याय करना चाहिए।
