- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Nandgaon Khandeshwar Nagar Panchayat Meeting Video Recording Demand
नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत में पारदर्शिता की मांग: पार्षद ब्राम्हणवाडे ने बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी
नांदगांव में नगर पंचायत की बैठकों की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग उठी, पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर।

Maharashtra News: नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत सभागार की कार्यवाही को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर सभागार में ऐसा क्या हो रहा है, जिसे कैमरे में कैद करने से परहेज किया जा रहा है इसी मुद्दे को लेकर स्वीकृत नगरसेवक अविनाश सदाशिवराव ब्राम्हणवाडे ने प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है।
ब्राम्हणवाडे ने नगर पंचायत की सभी बैठकों की अनिवार्य आधिकारिक ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग करते हुए मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सभागार में जनता के मुद्दों, विकास कार्यों, निधि के उपयोग और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा होती है, ऐसे में पूरी कार्यवाही का पारदर्शी और प्रमाणिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है।
ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत की बैठकों में लिए जाने वाले निर्णय सीधे तौर पर जनता के हितों से जुड़े होते हैं। यदि इन बैठकों का विश्वसनीय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता, तो इससे संदेह, भ्रम और जवाबदेही की कमी को बढ़ावा मिलता है। केवल कागजी इतिवृत्तों के भरोसे जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
पैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल
‘…तो नेताओं को बुर्का पहनकर घूमना पड़ेगा’, मंत्री संजय शिरसाट बोले- राम रहीम जैसा होगा अशोक खरात का हाल
उन्होंने कहा कि ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट होगा कि किस जनप्रतिनिधि ने किस मुद्दे पर क्या भूमिका निभाई और प्रशासन ने किस प्रकार निर्णय लिए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
ब्राम्हणवाडे ने यह भी मांग की कि यदि प्रशासन आधिकारिक स्तर पर रिकॉर्डिंग की व्यवस्था नहीं करता है, तो नियमों के तहत जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत स्तर पर रिकॉर्डिंग की अनुमति दी जाए।
इस मांग के बाद नगर पंचायत के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Nandgaon khandeshwar nagar panchayat meeting video recording demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
Mar 21, 2026 | 05:52 PMहिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
Mar 21, 2026 | 05:45 PMShare Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय
Mar 21, 2026 | 05:44 PMबेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
Mar 21, 2026 | 05:42 PMPhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार
Mar 21, 2026 | 05:42 PMमेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल
Mar 21, 2026 | 05:40 PM4 साल बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, जानिए भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव कॉन्सर्ट
Mar 21, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM











