MSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
MSRTC Modern Bus Shelters: अमरावती संभाग में यात्रियों के लिए खुशखबरी! ₹15 करोड़ की लागत से बनेंगे 75 आधुनिक प्रतीक्षालय। अमरावती, अकोला, बुलढाणा और यवतमाल में होगा निर्माण।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
MSRTC Infrastructure Budget: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अमरावती संभाग के अंतर्गत आने वाले यात्रियों के सफर को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अमरावती संभाग के अमरावती, अकोला, बुलढाणा और यवतमाल संभागों में कुल 75 आधुनिक यात्री मार्ग प्रतीक्षालयों के निर्माण के लिए 15 करोड़़ रुपये के बजट को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
जिले में इन स्थानों पर बनेंगे शेल्टर
शासन के निर्णय के अनुसार अमरावती संभाग में कुल 15 अत्याधुनिक प्रतीक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें अचलपुर नाका, कुसुमकोट धारणी, चांदुर नाका, सेमाडोह, घटांग, सुसर्दा, हरिसाल, अंजनसिंगी, मांजरखेड फाटा, वेणीगणेशपुर, शेंदुर्जना घाट, जसापुर, खल्लार फाटा, म्हैसपुर और नया वाठोडा का समावेश है।
संभागवार बजट का विवरण
| संभाग (Division) | कुल प्रतीक्षालय (Total Shelters) | आवंटित राशि (Budget) |
| अमरावती | 15 | ₹3.00 करोड़ |
| अकोला | 28 | ₹5.60 करोड़ |
| बुलढाणा | 17 | ₹3.40 करोड़ |
| यवतमाल | 15 | ₹3.00 करोड़ |
| कुल योग | 75 | ₹15.00 करोड़ |
सरकार ने इस 15 करोड़ की निधि के उपयोग के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं। काम शुरू करने से पहले नमूना मानचित्र और विस्तृत लेआउट को वास्तुकार से मंजूर कराना अनिवार्य होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
संबंधित कार्यकारी अभियंता से तकनीकी मंजूरी लेना आवश्यक है। यदि कहीं पुराने प्रतीक्षालयों को तोड़ना है, तो उसका खर्च भी इसी 15 करोड़़ की राशि से किया जाएगा।
मेलघाट के धारणी, सेमाडोह और हरिसाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में इन आधुनिक शेल्टरों के बनने से बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप और बारिश से बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
MSRTC: इन गांवों का समावेश
अकोला जिले के बाभुलगांव, गांधीग्राम, चौहट्टा बाजार, देवरी फाटा, घुसर, म्हैसांग, आपातापा, निमकर्दा, निंबा फाटा, कानशिवनी, वाडेगांव, आलेगांव, दहीहांडा, गायगांव, धानोरा, मेडंशी, पिंजर, महान, पारस, अडसुल फाटा, अडगांव बु. (गोठी), सावरा मचनपुर, कामरगांव, रिठंध, शिरपूर जैन, शेंदुरजना, धोत्रा, खेर्डा फाटा का समावेश है।
यह भी पढ़ें – दिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
वहीं यवतमाल जिले के लासिना, कोलंबी फाटा, तिवसा, जोडमोहा, पोफाली, गुंज, फुलसावंगी, सवना, कापेश्वर, जवला, रुंझा, झरी, मुकुटबन, माथार्जुन, वटफली में शेल्टर बनेंगे। इसी तरह बुलढाणा जिले के दे. मही, दुसरबीड, राहेरी, मलकापुर पांग्रा, किंनगाव राजा, वरवंड फाटा, रायपुर, देऊलगांव, जाईचादेव, पाडली, हतेडी, गिरडा फाटा, कालेगांव, येरली फाटा, सा. खेडा, शेंदुरजना, धा. बढे में प्रतिक्षालयों का निर्माण होगा।
- नवभारत लाइव पर अमरावती से सतीश तायडे की रिपोर्ट
