अमरावती में खरीफ सीजन को लेकर विधायक अडसड सख्त: खाद-बीज की उपलब्धता और समय पर ऋण वितरण के निर्देश
Amravati Crop News: विधायक प्रताप अडसड ने बागापुर में खरीफ पूर्व समीक्षा बैठक ली। उन्होंने किसानों को समय पर कर्ज देने, अवैध बीजों पर रोक लगाने और सूक्ष्म योजना तैयार करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए
Amravati Kharif Season 2026: धामणगांव रेलवे खरीफ सीजन को किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक प्रतापदादा अडसड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सूक्ष्म स्तर पर योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वे बागापुर स्थित संत खप्ती महाराज देवस्थान में धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और नांदगांव खंडेश्वर तालुका के कृषि विभाग द्वारा आयोजित खरीफ पूर्व समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
इस अवसर पर सरपंच प्रियंका चौधरी, आबासाहेब भोगे, उपविभागीय कृषि अधिकारी पंकज चेडे, रुपराव चौधरी, विवेक चौधरी, नायब तहसीलदार, भिकराज पटोरकर, अनिल चवरे, प्रवीण खैरकार, प्रणय राजनकर, निकेत ठाकरे और पंकज मेटे सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधायक अडसड ने बैंकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को समय पर फसल ऋण उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की अड़चन न डाली जाए। साथ ही, किसानों को मिलने वाले अनुदान को फसल ऋण में समायोजित न करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अवैध बीटी बीज की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष पथक बनाकर सख्त निगरानी करने को कहा। इस दौरान रमेश साखरकर, कृषि विज्ञान केंद्र घातखेड के डॉ. कळसकर और राजकुमार ठाकरे ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। बैठक में तहसील कृषि अधिकारी गजानन राऊत, विकास पाटील, संचित ठाकरे और गटविकास अधिकारी योगेश वानखडे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी पवनकुमार ढोमणे ने किया, जबकि आभार विकास पाटिल ने माना।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पहलगाम जैसा आतंकी हमला! गार्ड्स से पूछा धर्म, कलमा नहीं पढ़ा तो मारा चाकू, क्या बोले CM फडणवीस?
नागपुर को ‘नेक्स्ट वेव आईटी हब’ बनाने पर जोर, एयर कनेक्टिविटी और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
नागपुर SBL फैक्ट्री विस्फोट: हाई कोर्ट सख्त, 5 अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अमरावती में कृषि सेवा केंद्र बंद, बीज-खाद विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खरीफ सीजन से पहले बड़ा झटका
373 किसानों को मिले ट्रैक्टर व कृषि उपकरण
धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और नांदगांव खंडेश्वर तालुकों के 373 किसानों को केंद्र व राज्य शासन की कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ट्रैक्टर, ड्रोन और अन्य कृषि उपकरणों के वितरण प्रमाणपत्र विधायक अडसड के हस्ते प्रदान किए गए।
5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
संत खप्ती महाराज संस्थान, बागापुर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ‘ब’ वर्ग दर्जा मिलने के बाद भक्त निवास, शौचालय, सीमेंट कांक्रीट सड़कें, नालियां, पथदिवे, विद्युतीकरण, पेयजल सुविधा, सुरक्षा दीवार और वाहनतल सहित लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए। इन कार्यों का लोकार्पण भी विधायक प्रतापदादा अडसड के हस्ते किया गया।
