Amravati News: माऊली मल्टीस्टेट बैंक में लाखों रुपए फंसे, भुगतान नहीं मिलने से जमाकर्ताओं का आक्रोश

Depositors Money Stuck: अंजनगांव सुर्जी स्थित माऊली मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसने का मामला सामने आया है।
mauli multistate bank depositors payment crisis anjangaon surji
माऊली मल्टीस्टेट बैंक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Mauli Multistate Bank: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी शहर स्थित माऊली मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बैंक की अंजनगांव सुर्जी शाखा में जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसने का मामला सामने आया है। अपनी ही जमा पूंजी निकालने पहुंचे लोगों को भुगतान नहीं मिलने से बैंक के बाहर नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। कई जमाकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन पर भुगतान में जानबूझकर टालमटोल करने का आरोप लगाया है।

हजार रुपये भी नहीं दे पा रहे

जानकारी के अनुसार बैंक के दैनिक संग्रह एजेंट राजेंद्र तायडे तथा अन्य एजेंटों के माध्यम से नागरिकों ने बचत, एफडी और विभिन्न योजनाओं में अपनी मेहनत की कमाई जमा कराई थी। लेकिन अब जरूरत के समय बैंक से अपनी ही राशि प्राप्त करने के लिए उन्हें बारबार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जमाकर्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक रोशन धोटे हर बार यह कहकर भुगतान टाल देते हैं कि मुख्य शाखा से फंड आने के बाद ही राशि दी जाएगी।

इलाज के लिए भी नहीं मिल रहे 1000 रुपए

हालात ऐसे हैं कि चिकित्सा जैसी आपात स्थिति में भी एक हजार रुपये तक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कई परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं। घटना के बाद बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो उनकी जमा पूंजी का क्या होगा।

माऊली मल्टीस्टेट बैंक ने मांगा डेढ़ माह का समय

शिक्षा, खेती, इलाज और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होने से जमाकर्ताओं में भारी रोष है। FIR दर्ज करने की मांगइस मामले में किसान ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर कुलदीप मुरतकर ने संबंधित बैंक, शाखा प्रबंधक रोशन धोटे एवं एजेंट राजेंद्र तायडे के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

mauli multistate bank depositors payment crisis anjangaon surji
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

उन्होंने कहा कि मांग करने के बावजूद जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि न देना मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है। यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

एक-डेढ़ माह का समय लगेगा

अंजनगांवसुर्जी माऊली मल्टिस्टेट कोऑपरेटिव बैंक के शाखा व्यवस्थापक राजेश धोटे ने कहा कि बैंक के वरिष्ठ कार्यालय की ओर से निधि उपलब्ध कर देने के लिए एक से डेढ माह की समयावधि लगने की बात कहीं है। वह समयावधि पूर्ण होने के बाद आवश्यक निधि मिलने पर सभी जमाकर्ताओं को उनकी रकम वितरित करना पूर्ववत शुरु होगा। जमाकर्ता घबराए नहीं, बैंक प्रशासन उनके हितों का संरक्षण करने प्रयासरत है।

Navbharat Live
navbharatlive.com