अमरावती विधायक सुलभा खोडके ने महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक का किया समर्थन
Women Farmer Identity: महाराष्ट्र विधानसभा में महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान अमरावती विधायक सुलभा संजय खोडके ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
Sulbha Khodke (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati News: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान अमरावती की विधायक सुलभा संजय खोडके ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक क्रांतिकारी कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक खेतों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली महिला खेतिहर मजदूरों के श्रम और अधिकारों का सच्चा सम्मान है। बुआई से लेकर कटाई और बाजार तक फसल पहुंचाने में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। विदर्भ में किसान आत्महत्या के दौर में महिलाओं ने ही परिवारों को संभाला।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
सम्बंधित ख़बरें
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
अकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
महाराष्ट्र बनेगा बायोप्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग हब! महायुति सरकार का 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य
अकोला में पॉश एक्ट कार्यशाला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिले में किया दौरा
महिला किसानों के लिए बड़ा कदम
पशुपालन, डेयरी और मुर्गी पालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में भी महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाती हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसान के रूप में पहचान नहीं मिली थी। सरकार का यह कानून उन्हें कानूनी मान्यता देगा। खोडके ने ग्राम पंचायत स्तर पर महिला किसान प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाने, जटिल दस्तावेजों की अनिवार्यता खत्म करने, महिलाओं को सीधे बैंक ऋण, सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ देने हर जिले में सलाहकार कक्ष स्थापित करने, महिलाओं को कृषि क्षेत्र की नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण देने, पारंपरिक किसानों के साथसाथ आदिवासी, एकल, और अल्पभूधारक महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान, साथ ही उनके लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और वृद्धावस्था पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तैयार करने के सुझाव दिए।
