भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, सर्वशाखीय ब्राह्मण मंडल की भव्य रैली
भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल ने रैली और उत्सव का आयोजन किया।
Amravati News: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई. सर्वशाखीय ब्राह्मण मंडल संयुक्त तत्वावधान में अपने इष्ट देव भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा के साथ रैली सक्करसाथ स्थित माहेश्वरी भवन से रैली का शुभारंभ हुआ. शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अंबा देवी स्थित गोरक्षण मैदान में समापन हुआ. इस भव्य रैली में सर्वशाखीय ब्राह्मण मंडल के सदस्य महिलाएं एवं पुरुष बहु संख्या में उपस्थित थे.
रैली के मार्ग में अनेक संस्थाओं एवं व्यवसायियों द्वारा स्वेच्छा से शरबत एवं पानी की व्यवस्था की गई थी. जीझौतिया महिला मंडल ने इस रैली में खूब बढ़चढ़कर हिस्सा लिया.फोटोजिझौतिया मंडलइसके पश्चात एकवीरा देवी के प्रांगण में अक्षय तृतीया का उत्सव मनाया गया.बूंद बूंद से सागर भरता है, इस धारणा को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना अक्षय कलश शुरू की गई.
इस योजना में मंडल की सभी महिलाओं को प्रति परिवार एकएक गुल्लक प्रदान की गई, जिसे महिलाएं स्वेच्छा से और अपनी शक्ति अनुसार राशि जमा करेंगी और एक वर्ष पश्चात यह राशि मंडल को सौंपी जाएगी.जिस राशि का उपयोग समाज के कार्यकलापों में किया जाएगा. कार्यक्रम में वर्षा रिछारिया, सुषमा मिश्रा ,निशा मिश्रा ,नीता कौसकिया, निधि कौसकिया ,स्वर्णा कौसकिया ,मधु तिवारी शैल तिवारी, आरती पटेरिया ,श्रद्धा पटेरिया, अनीता तिवारी उपस्थित थीं. सभी सदस्यों ने सामूहिक अंबा देवी और एकवीरा देवी के दर्शन किए.
