Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मंडी में रसीले फलों की धूम; अंगूर 7000 और नींबू 5500 के पार, गर्मी बढ़ते ही कीमतों में जबरदस्त उछाल

Amravati, Summer News: अमरावती मंडी में रसीले फलों की आवक बढ़ी। अंगूर ₹7000 और नींबू ₹5500 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। 77 वाहनों में आए आम, तरबूज और संतरे; गर्मी के कारण मांग और कीमतों में तेजी

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 21, 2026 | 07:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Mandi Fruit Prices: अमरावती में कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) में इन दिनों रसीले फलों की आवक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते बाजार में विभिन्न फलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। संतरा, मोसंबी, अंगूर और आम की आवक प्रमुख रूप से बनी हुई है।

21 अप्रैल को जारी बाजार भाव रिपोर्ट के अनुसार अंगूर के दाम सबसे अधिक चर्चा में रहे। सीमित आवक के बावजूद अंगूर का अधिकतम भाव 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जिससे किसानों को अच्छे लाभ की उम्मीद जगी है। मंगलवार को मंडी में अंगूर की आवक लगभग 140 क्विंटल रही। व्यापारियों के अनुसार बेहतर गुणवत्ता और मांग के कारण इसके भाव में मजबूती बनी हुई है।

नींबू की कीमतों में भी उछाल

तेज गर्मी के चलते नींबू की मांग बढ़ गई है। सीमित आवक और बढ़ती मांग के कारण नींबू का भाव 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

चांदुर बाजार के खरवाडी में रैली के दौरान विवाद, दोनों गुटों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग, विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

अवधूत नगर में गंदे पानी से नागरिक बेहाल, दी गई आंदोलन की चेतावनी

धामोडी गांव में 75 साल बाद भी सड़क को तरसे ग्रामीण, अनशन के बावजूद फाइलों में अटका निर्माण

अन्य फलों की भी बढ़ी आवक

मडी में तरबूज, खरबूज, अनानास, नासपाती, चिकू, अनार, पपीता, आम और कच्ची कैरी जैसे मौसमी फलों की भी पर्याप्त आवक दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में वाहनों के माध्यम से माल पहुंचने से व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।
प्रमुख फलों के भाव (प्रति क्विंटल)

  • अंगूर: 6000–7000 रुपये (आवक 140 क्विंटल)
  • नींबू: 5500 रुपये (आवक 40 क्विंटल)
  • चिकू: 3200–3500 रुपये
  • अनार: लगभग 13000 रुपये
  • आम (केसर): 8000–12000 रुपये
  • आम (दसरी): 6000–7000 रुपये
  • आम (तोतापरी): 4000–6000 रुपये
  • पपीता: 1500–2000 रुपये
  • केला: लगभग 1600 रुपये
  • तरबूज: 740–1400 रुपये
  • खरबूज: 1000–1600 रुपये
  • कच्ची कैरी: 3000–4000 रुपये

77 वाहनों से पहुंचा फल

21 अप्रैल को फल विभाग में कुल 77 वाहन (69 टेम्पो और 8 ट्रक) फल लेकर पहुंचे। अच्छी आवक के चलते बाजार में खरीद-बिक्री सुचारू रूप से जारी है।
फल विक्रेता रफीक के अनुसार, “मौसम में बदलाव और सीमित गुणवत्ता वाले माल के कारण अंगूर के भाव मजबूत बने हुए हैं।”

वहीं, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव दीपक विजयकर ने बताया कि, “मंडी में फलों और सब्जियों की पर्याप्त आवक हो रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और किसानों-व्यापारियों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।” आने वाले दिनों में मांग के अनुसार फलों के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Amravati fruit market grapes lemon prices surge summer demand mandi report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.