चांदुर बाजार के खरवाडी में रैली के दौरान विवाद, दोनों गुटों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
चांदुर बाजार में रैली के दौरान विवाद बढ़ा, दोनों गुटों ने जबरन चोरी और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने कार्रवाई की।
Amravati News: चांदुर बाजार थाना क्षेत्र के खरवाडी में निकली रैली के दौरान हुआ विवाद बढा है. उक्त मामले में दोनों गुट ने एकदूसरे के खिलाफ जबरन चोरी व मारपीट की शिकायत दर्ज की है. पुलिस ने दोनों शिकायतों पर कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार खरवाडी में स्नेहल भोवते 32 और अन्य लोगों के बीच रैली में विवाद हुआ था. जिसके बाद 19 अप्रैल को स्नेहल पर स्वराज बंड सहित अन्य लोगों ने उसकी वाहन मार्ग पर रोककर 15 ग्राम की सोने की चेन जबरन चोरी कर लिया व जातिवाचक गालीगलौज कर मारने की धमकी दी.
स्नेहल भोवते की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसी मामले में अमोल अंबादास बंड 37 ने शिकायत में बताया कि रमन भोवते व स्नेहल भोवते ने अपनी गाड़ी तेज गति से चलाकर अमोल बंड व उसके परिजनों को कट मारने का प्रयास किया, जिस पर दोनों में विवाद हुआ, इस बीच अमोल के भाई के गले से 20 ग्राम की चेन चोरी हुई. अमोल बंड की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
