दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र: कौन जीतेगा अमरावती जिले का ये निर्वाचन क्षेत्र, शिवसेना-भाजपा समेत पार्टियों की नजर
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होने वाला है इसके साथ ही नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। आज के चुनावी विश्लेषण में दर्यापुर विधानसभा सीट को लेकर बात करते है।
- Written By: दीपिका पाल
दर्यापुर विधानसभा सीट (सौ. डिजाइन फोटो)
Daryapur assembly constituency: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जहां पर हो चुका हैं वहीं पर मतदान के लिए कुछ दिन ही शेष बचे है। इसे लेकर जहां पर महायुति और महाविकास आघाड़ी दल सक्रिय भूमिका निभा रहे है तो वहीं पर इस बार जीत के लिए उनकी तैयारियां कड़ी होती जा रही है। बता दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होने वाला है इसके साथ ही नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। आज के चुनावी विश्लेषण में दर्यापुर विधानसभा सीट को लेकर बात करते है।
जानिए इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति
यहां पर दर्यापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की बात की जाए तो, यह महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जिसका निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 40 है। संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार, इसके अंतर्गत 1. दर्यापुर तहसील, 2. अंजनगांव सुरजी तहसील 3. अचलपुर तहसील (भाग), जिले का राजस्व मंडल रसेगांव शामिल हैं। इसके अलावा यह दर्यापुर विधानसभा चुनाव पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों अर्थात बडनेरा , अमरावती , तेओसा , मेलघाट (एसटी) और अचलपुर के साथ अमरावती (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है।शेष दो धामणगांव रेलवे और मोर्शी निर्वाचन क्षेत्र निकटवर्ती वर्धा जिले में वर्धा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा हैं।
1962 से अब तक कौन रहे विधायक
यहां पर दर्यापुर विधानसभा सीट में 1962 से राजनेताओं का दबादबा शुरु हुआ था जो अब तक बरकरार है इस लिस्ट से जानिए कौन कब तक रहा विधायक।
सम्बंधित ख़बरें
2027 से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस के निशाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी; अमित सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
क्या समय से पहले होंगे पंजाब-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव? कुंभ और जनगणना ने बदला फरवरी 2027 का पूरा प्लान
नवभारत संपादकीय: AIADMK गठबंधन पर मतभेद, अन्नामलाई व BJP की राहें हुईं जुदा
Supreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
| साल | विधायक का नाम | पार्टी का नाम |
|---|---|---|
| 1962 | जगन्नाथ पाटिल | रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया |
| 1967 | नारायणराव देशमुख | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1972 | कोकिला पाटिल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1978 | शंकरराव बोबडे | अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक |
| 1980 | शंकरराव बोबडे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1985 | रावसाहेब हाडोले | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1990 | प्रकाश भारसाकले | शिवसेना |
| 1995 | प्रकाश भारसाकले | शिवसेना |
| 1999 | प्रकाश भारसाकले | शिवसेना |
| 2004 | प्रकाश भारसाकले | शिवसेना |
| 2006 | प्रकाश भारसाकले | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2009 | अभिजीत अडसुल | शिवसेना |
| 2014 | रमेश बुंदिले | भारतीय जनता पार्टी |
| 2019 | बलवंत वानखडे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| – | – | – |
2019 का विधानसभा चुनाव का परिणाम
यहां पर 2019 के चुनावी परिणाम की बात की जाए तो, कांग्रेस बलवंत बसवंत वानखेडे़ 95,889 वोटों के साथ 50.38 के प्रतिशत के साथ जीते थे जहां पर भाजपा के भाजपा के रमेश गणपतराव बुंदिले 65,370 वोटों के साथ 34.34 प्रतिशत रहा। इस मतदान 30,519 मतों के साथ16.04 का प्रतिशत रहा है। कुल परिणाम की बात की जाए तो 1,61,259 मतों के साथ 84.72 प्रतिशत रहा है।
जानें आगे क्या
वर्तमान में कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े इस सीट पर काबिज है जो 2024 के चुनाव में भी जीत हासिल करने से चुकेंगे नहीं। इसके अलावा शिवसेना, भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियां इस बार इस सीट पर कब्जा करने की योजना बना रही है। इस वजह से देखना दिलचस्प होगा कि, कौन सी पार्टी इस बार इस निर्वाचन क्षेत्र को जीतती है।
