Drinking Water (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

Khodgaon News: 4 साल से बंद जल शुद्धिकरण संयंत्र, खोडगांव के ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित

Khodgaon Drinking Water Issue: अंजनगांव सुर्जी तहसील के खोडगांव में सरकारी निधि से स्थापित जल शुद्धिकरण संयंत्र पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा है।

महाराष्ट्र डेस्क

Khodgaon Water Purification Plant: अंजनगांव सुर्जी तहसील के खोडगांव गांव में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जल शुद्धिकरण संयंत्र पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा है। सरकार के निधि से स्थापित यह सुविधा लंबे समय से बंद होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में ग्रामीण आशिष टेकाडे ने खोडगांव ग्राम पंचायत में लिखित आवेदन देकर बंद पड़े जल शुद्धिकरण संयंत्र को तत्काल शुरू करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा कि संयंत्र बंद होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही है, इसलिए ग्राम पंचायत को इस मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

सरकारी निधि से बना संयंत्र चार साल से ठप

गांव के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह संयंत्र स्थापित किया गया था, लेकिन पिछले कई वर्षों से बंद होने के कारण ग्रामीण इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। यदि 15 दिनों के भीतर जल शुद्धिकरण संयंत्र चालू नहीं किया गया, तो संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खोडगांव में पेयजल संकट गहराया

हालांकि, वर्तमान स्थिति में अब तक संयंत्र को शुरू करने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इस मुद्दे को ग्राम पंचायत प्रशासन गंभीरता से लेते हुए बंद पड़े जल शुद्धिकरण संयंत्र को जल्द से जल्द शुरु कर सुविधा देने की मांग ग्रामीणों ने की है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान