- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- It Is Necessary To Stop Exploitation Of Underground Water Water Sources Start Drying Up As Soon As Summer Comes
भूगर्भ के पानी का दोहन रोकना जरूरी, गर्मी आते ही सूखने लगे जल स्रोत
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
बडनेरा (सं). पानी पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और आर्थिक विकास भी निर्भर है तथा जलाशयों की भंडारण क्षमता सीमित है. पानी की बढ़ती मांग के बीच दिनोंदिन बोरवेल खोदकर भूगर्भ के पानी का दोहन किया जा रहा है. घटते जलस्तर को बढ़ाने तथा पानी के उचित उपयोग के लिए जनजागृति की आवश्यकता है.
सरकार की ओर से भी घटते जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक उपाय योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है. जलस्तर बढ़ाने के लिए पौधारोपण, बांध, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए. हालांकि इन योजनाओं पर सरकार की ओर से प्रति वर्ष भारी खर्च होता है. यह योजनाएं भी जमीनी स्तर पर साकार नहीं होती हैं. खर्च की अपेक्षा फलश्रुति नगण्य रहती है.
400 फीट तक पानी नहीं
जल विशेषज्ञों के अनुसार जल संरक्षण के प्रयास या वर्षा जल संचयन के प्रयास स्थानीय स्तर पर होने चाहिए और स्थानीय प्रयासों के बिना जल संरक्षण के प्रयास व्यापक अभियान का रूप नहीं ले सकेंगे. फिलहाल गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है. लेकिन बारिश के मौसम में गिरने वाले पानी के नियोजन को लेकर आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है. इसके लिए पहले ही व्यापक जनजागृति की जरूरत है. जमीन में पानी की कमी के चलते अनेक जगहों पर 300 से 400 फीट तक बोर खोदने के बावजूद पानी नहीं लग रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नागपुर सोनेगांव जलभराव पर HC सख्त, नागरिकों की परेशानी पर मांगा जवाब, जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश
‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा मतलब त्रिवेणी संगम, पालक मंत्री विखे पाटिल का चौंडी में आयोजित बैठक में वक्तव्य
नवभारत विशेष: तेजी से सूखते जलाशय, गहराता जल संकट, भविष्य की डरावनी चेतावनी सुनें..
वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान नहीं
नई प्लॉटिंग, सोसाइटी, निवासी बस्तियों का विस्तार हो रहा है और ऐसे स्थानों पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रत्येक सोसाइटी, निवासी बस्तियों में बोरवेल खोदने पर जोर दिया जाता है. जिसके कारण जितने प्लॉट उतने बोरवेल हो रहे हैं लेकिन वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता. इस तरह के समीकरण होने के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए जमीन की छलनी हो रही हैं. जमीन में पानी नहीं होने के कारण अनेक स्थानों पर 300 से 400 फुट तक बोरवेल खोदने के बावजूद पानी नहीं लगता.
It is necessary to stop exploitation of underground water water sources start drying up as soon as summer comes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
May 27, 2026 | 06:13 PMरतलाम में सरे आम धर्मांतरण! मसीही सम्मेलन पर बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
May 27, 2026 | 06:08 PMJNPA पोर्ट पर दिख रहा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, ड्राइवरों की कमी से कंटेनर मूवमेंट प्रभावित
May 27, 2026 | 06:02 PMभारतीय खेल इतिहास के एक सुनहरे अध्याय का अंत, पूर्व ओलंपियन रणधीर सिंह के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक
May 27, 2026 | 06:02 PMVedang Raina Viral Video: ‘एआर रहमान का पियानो वॉइस नोट मेरे लिए खजाना’, वेदांत की इन बातों ने जीता दिल
May 27, 2026 | 05:51 PMAkshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
May 27, 2026 | 05:46 PMइंदौर में ‘लव, गिफ्ट और चोरी’, प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए वफादार नौकर बना चोर; उड़ाए लाखों रुपये
May 27, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














