-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ndia Water Crisis Reservoir Levels Dipping Cwc Report
नवभारत विशेष: तेजी से सूखते जलाशय, गहराता जल संकट, भविष्य की डरावनी चेतावनी सुनें..
- Written By: आकाश मसने
India Water Crisis: केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट ने डराया! भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर गिरकर आधे से कम रह गया है। मानसून की आशंका और बढ़ती गर्मी के बीच गहराता राष्ट्रीय जल संकट।

सुख रहे जलाशय (डिजाइन फोटो)
India Water Crisis 2026 Report: केंद्रीय जल आयोग की नवीनतम रिपोर्ट बताती है कि देश के सभी प्रमुख 166 जलाशय तेजी से सूख रहे हैं और उनमें आधा भी पानी नहीं बचा है। गर्मी के तीन महीने अभी बाकी हैं और मानसून के कमजोर रहने के आशंका के बीच इस आसन्न जल संकट से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है और उसे क्या करना चाहिए? तेल संकट का प्रबंध तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर लेगी, लेकिन इस राष्ट्रीय जल संकट से कैसे निपटेगी? देश के 8 प्रमुख जलाशय तो ऐसे हैं जहां पानी सामान्य का 50 प्रतिशत या उससे भी कम रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के कमजोर रहने की आशंका है।
जलाशयों का स्तर मात्र 33 प्रतिशत बचा
आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण भारत में जलाशयों का स्तर मात्र 33 प्रतिशत ही रह गया है, उधर लगभग सभी नदियों के प्रवाह क्षेत्र अथवा रिवर बेसिन में पानी की मात्रा घटती जा रही है। कई नदी बेसिन 30-60 प्रतिशत के बीच हैं। गंगा, गोदावरी, नर्मदा जैसे बड़े बेसिन आधी क्षमता के आसपास हैं तो कृष्णा मात्र 31 प्रतिशत और कई तटीय बेसिन 25-35 फीसद के स्तर पर सिमट चुके हैं। पूर्वी तटीय नदियों में सिर्फ 25 प्रतिशत से थोड़ा ही ज्यादा, तो पश्चिमी तटीय नदियों में 35 प्रतिशत पानी ही बचा है।
जल संकट का असर किस पर पड़ेगा ?
मानसून से पहले देश के जलाशयों और नदी बेसिनों में तेजी से गिरता जलस्तर केवल मौसमी उतार-चढ़ाव नहीं बल्कि एक उभरते हुए जल संकट का संकेत है। इसका दुष्प्रभाव पेयजल तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि कृषि, ऊर्जा उत्पादन सभी पर व्यापक प्रभाव डालेगा। 2001 में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 1816 घन मीटर थी, जो 2011 में घटकर 1545 और ताजे आकलन के तहत यही हाल रहा तो 2031 तक 1300 घन मीटर रह जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UN Report: वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट 10% से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति
अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
जल संकट अब केवल सूखे क्षेत्रों तक सीमित नहीं बल्कि यह एक राष्ट्रीय संकट का रूप ले रहा है। आने वाले महीनों में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट तो सामने आयेगा ही, खरीफ सीजन की तैयारी भी प्रभावित होगी जो कृषि संकट को जन्म देगी, जलविद्युत उत्पादन घटने से ऊर्जा संकट भी पैदा होगा। इसके अलावा नदियों का प्रवाह घटेगा, जैव विविधता पर असर पड़ेगा।
वेटलैंड्स प्राकृतिक जल संग्रहण हैं, उचित जल संरक्षण के अभाव में ये सूख रहे हैं। वर्षा चक्र का असंतुलन जलाशयों की पुनर्भरण क्षमता को प्रभावित करता है पर यह केवल आंशिक कारण है। इसका सारा ठीकरा केवल मौसम पर फोड़ना ठीक नहीं, हमारा जल प्रबंधन भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं। अत्यधिक जल दोहन को रोकने के लिये हमारे उपाय बिल्कुल बे-असर हैं। सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए जलाशयों से पानी तो लगातार निकाला जा रहा है जबकि पुनर्भरण की व्यवस्था बेहद कमजोर है।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: परिसीमन के बहाने सियासी पासा फेंकना आत्मघाती, उत्तर बनाम दक्षिण की छिड़ेगी जंग?
जहां तक नदियों के प्रवाह क्षीण होने, उनके बेसिनों का क्षरण तथा उसमें कम पानी होने की वजह का सवाल है, उसके लिये जिम्मेदार हैं उनके कैचमेंट एरिया में वनों की कटाई, मिट्टी का कटाव और अनियोजित निर्माण, इन सबने प्राकृतिक जल संचयन क्षमता को कम कर दिया है, इसके अलावा वेटलैंड्स और या आर्द्रभूमि तथा जलस्रोतों का अतिक्रमण हमारी राष्ट्रीय समस्या है, विकास के नाम पर झीलों, तालाबों और आर्द्रभूमियों को या तो पाट दिया गया या उन्हें कंक्रीट संरचनाओं में बदल दिया गया। जमीन को सीमेंट कंक्रीट से ढकने के परिणामस्वरूप वर्षा का पानी जमीन में समाने की बजाय बहकर निकल जाता है। भारत जल संकट के उस मोड़ पर खड़ा है, जहां लापरवाही भविष्य को संकटग्रस्त बना सकती है।
भविष्य की डरावनी चेतावनी सुनें
वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाने के तहत हर शहर और गांव में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग लागू करना होगा, तो भवन निर्माण नियमों में भी जल के सीमित उपयोग पर सख्ती दिखानी होगी। वेटलैंड और जलस्रोतों के संरक्षण, उनका अतिक्रमण हटाने, झीलों और तालाबों का पुनर्जीवन के लिए फिलहाल के उपाय सीमित दिखते हैं, सघन राष्ट्रीय अभियान की जरूरत है। नदी बेसिन प्रबंधन हेतु कैचमेंट क्षेत्रों में वृक्षारोपण मिट्टी संरक्षण और भूजल पुनर्भरण योजनाएं तेज करनी होंगी। ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वाली फसलों को कैसे रोकें देखना होगा। यदि समय रहते जल संरक्षण, प्रबंधन और पुनर्भरण की दिशा में ऐसे ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ‘सूखी नदियां और रीते जलाशय’ भविष्य की स्थायी तस्वीर बन सकते हैं।
लेख- संजय श्रीवास्तव के द्वारा
Ndia water crisis reservoir levels dipping cwc report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













