स्वच्छता व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,अमरावती मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा का निरीक्षण
मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा ने अमरावती में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में कई मुद्दों का समाधान किया गया।
Amravati Municipality: अमरावती शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
आयुक्त ने पंचवटी चौक, गाडगेनगर, नवसारी, आराधना स्पॉट और इतवारा बाजार क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़कों की स्थिति और कचरा प्रबंधन का जायजा लिया. इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कचरा केवल डस्टबिन में ही डाला जाए और नियमित रूप से घंटागाड़ी के माध्यम से उसका उठाव किया जाए. दुकानदारों और हॉकर्स द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. इतवारा बाजार में व्यापारियों को दुकान की सीमा में ही सामान रखने और अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए.
सम्बंधित ख़बरें
Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान
Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त मंगेश गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो का किया निरीक्षण
पवनी जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त निधि की मांग, नगराध्यक्ष ने विधायक परिणय फुके से की मुलाकात
Bhandara News: साकोली नगर परिषद की कचरा व्यवस्था पर सवाल, तालाब किनारे जमा हो रहा कचरा
साथ ही नालों में कचरा न डालने की भी हिदायत दी गई. इसके बाद आयुक्त ने अर्जुन नगर स्थित उद्यान का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता, हरियाली और सुविधाओं का आकलन किया तथा आवश्यक सुधार जल्द करने के निर्देश दिए. वर्षा लड्डा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और अतिक्रमणमुक्त रखना प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है.
अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस निरीक्षण के दौरान नगरसेवक दीपक साहू सम्राट, गुड्डू उर्फ प्रशांत धर्माले, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, वैद्यकीय अधिकारी स्वच्छता डॉ. अजय जाधव, सहायक आयुक्त नंदकिशोर तिखिले, भूषण पुसतकर, अतिक्रमण पथक प्रमुख योगेश कोल्हे, उपअभियंता आशिष अवसरे, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजू डिक्याव, श्रीकांत डवरे, शहर समन्वयक श्वेता बोके, उद्यान निरीक्षक मुकेश खारकर, महेश जोशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
