Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: साकोली नगर परिषद की कचरा व्यवस्था पर सवाल, तालाब किनारे जमा हो रहा कचरा

Sendurwafa Nagar Parishad: साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद क्षेत्र में तीन पहिया कचरा वाहन बंद होने से तालाब किनारा कूड़ाघर बन गया है। बरसात में कचरा सड़ने से दुर्गंध और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहा है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 21, 2026 | 05:20 PM

साकोली नगर परिषद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sakoli Municipal Council: सेंदूरवाफा नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक10 में पिछले कुछ दिनों से तीन पहिया कचरा वाहन बंद होने के कारण तालाब किनारा कूड़े से पट गया है। इससे बरसात के मौसम में दुर्गंध फैलने लगी है और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। नागरिकों ने नगर परिषद से तीन पहिया कचरा वाहन तत्काल पुनः शुरू करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद शहर से कचरा एकत्र करने के लिए चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का उपयोग करती है।

लेकिन गणेश वार्ड में आने वाला तीन पहिया कचरा वाहन खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद है। इसके चलते वलथरे गली, देशमुख गली, वासनिक गली और भालाधरे गली जैसे संकरे मार्गों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गलियों में केवल छोटा कचरा वाहन ही पहुंच सकता है। पहले सुबह करीब 8 बजे तीन पहिया वाहन समय पर आकर कचरा एकत्र करता था, लेकिन अब चार पहिया वाहन अनियमित समय पर आता है और संकरी गलियों में भी नहीं पहुंच पाता।

साकोली-सेंदूरवाफा में कचरा उठाव ठप

इससे लोग मजबूर होकर तालाब किनारे कचरा फेंक रहे हैं। बरसात के कारण तालाब किनारे जमा कचरा सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत

चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, 177 आकांक्षी तालुकों के विकास कार्यक्रम को मिली मंजूरी

Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर

कचरा वाहन नहीं आने से समस्या

स्थानीय नागरिक सतीश जुनघरे ने बताया कि पहले तीन पहिया कचरा वाहन नियमित रूप से गली में आता था, जिससे महिलाएं समय पर उसमें कचरा डाल देती थीं और तालाब किनारे गंदगी नहीं होती थी।

ये भी पढ़े: गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज

नागरिकों ने वाहन शुरू करने की मांग की

अब वाहन नहीं आने से लोग मजबूरी में तालाब किनारे कचरा फेंक रहे हैं। चार पहिया वाहन देर से आता है और गलियों तक नहीं पहुंचता, इसलिए तीन पहिया वाहन फिर से शुरू किया जाना चाहिए। नगरसेविका स्मिता सिडाम ने कहा कि, इस संबंध में नागरिकों की शिकायतें मुझे प्राप्त हुई हैं। मैं प्रशासन से चर्चा कर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करूंगी।

Sakoli garbage vehicle closed lake side waste problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 04:49 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.