- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- In Kotha Village Of Dharni 50 60 Borewells Dried Up In A Single Day Causing Concern Among Farmers
धारणी के कोठा गांव में एक ही दिन में 50–60 बोरवेल सूखे, किसानों में चिंता
धारणी तहसील के कोठा गांव में एक दिन में 5060 बोरवेल सूख गए, जिससे किसानों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल है।

Amravati News: धारणी तहसील के कोठा गांव में एक ही दिन में करीब आस पास के खेतों के 50 से 60 बोरवेल अचानक सूख जाने से किसानों में भारी चिंता का माहौल है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बोरवेल बंद होने की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों के बीच तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस घटना का सीधा असर क्षेत्र की खेती पर पड़ा है. कई किसानों ने गर्मी की फसलें बोई हैं, लेकिन पानी की कमी के कारण मूंग और मूंगफली जैसी फसलें सूखने लगी हैं.
खास बात यह है कि कुछ बोरवेल 300 फीट और कुछ 250 फीट गहराई के होने के बावजूद सभी एक साथ सूख गए, जिससे हैरानी और बढ़ गई है. कुछ बोरवेल से गंदा पानी आने की भी जानकारी सामने आई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भूजल स्तर में अचानक गिरावट आई है या जमीन के नीचे किसी प्रकार की हलचल हुई है.
हालांकि, असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस गंभीर स्थिति को लेकर किसानों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में गांववालों ने वरिष्ठ भूवैज्ञानिकों से तत्काल जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अनिश्चितता का माहौल है, वहीं खेती और जल प्रबंधन को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. बाक्स भूगर्भीय जांच होनी चाहिए हमारे कोठा गांव में एक ही दिन में बोरवेल सूख जाने से गांववाले बेहद चिंतित हैं. खेती के साथसाथ पीने के पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है. सरकार को तुरंत ध्यान देकर भूगर्भीय जांच करानी चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों का डेटा अपडेट नहीं, गोंदिया के हजारों की फार्मर आईडी अटकी
गड़चिरोली में पानी टंकी से भारी लीकेज, शहरवासियों को झेलनी पड़ रही जल समस्या
मराठी स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ छात्र भारती का एल्गार, आंदोलन की चेतावनी
बाम्हणी में रेत उत्खनन पर विवाद, अनुमति से अधिक खनन का आरोप,सर्वे नंबर 524 की अनुमति
In kotha village of dharni 50 60 borewells dried up in a single day causing concern among farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वृंदावन की इस शरण में आते ही खत्म हो जाता है डर, श्री राधा की कृपा से बदल जाती है किस्मत
Mar 23, 2026 | 07:45 PMछठ के दौरान इन गलतियों से नाराज हो सकती हैं छठी मैया, बरतें विशेष सावधानी।
Mar 23, 2026 | 07:45 PMरामायण से महाभारत तक कैसे जिंदा रहे विश्वामित्र? जानिए इस रहस्य का चौंकाने वाला सच
Mar 23, 2026 | 07:23 PMमुंबई में भारी बवाल: मलाड में हिंदू लड़कियों से मारपीट पर भड़की शिवसेना, निरुपम ने कुरार थाने का किया घेराव
Mar 23, 2026 | 07:22 PMPrayagraj Cold Storage Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Mar 23, 2026 | 07:13 PMएग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों का डेटा अपडेट नहीं, गोंदिया के हजारों की फार्मर आईडी अटकी
Mar 23, 2026 | 07:13 PMगड़चिरोली में पानी टंकी से भारी लीकेज, शहरवासियों को झेलनी पड़ रही जल समस्या
Mar 23, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM












