

Amravati Hospital Ventilator Blast Report: अमरावती जिला महिला अस्पताल के आईसीयू में 22 अगस्त को वेंटिलेटर में हुए विस्फोट और भीषण आग से तीन नवजात शिशुओं की मौत के मामले में शासन की विशेष सत्यशोधन समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच के निष्कर्ष और अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
शिवसैनिकों के भारी दबाव के कारण ऐन वक्त पर समिति की बैठक का स्थान बदलना पड़ा। डफरिन अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक सुरक्षा कारणों से रद्द कर कड़े पुलिस पहरे के बीच जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न कराई गई। बैठक के दौरान शिवसेना नेता सुषमा अंधारे ने भी समिति से मुलाकात कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां सौंपीं।
सत्यसोधक समिति ने एक दिन में पूरी तरह से जांच कर ली है। लेकिन बार-बार नेताओं के दौरे के कारण काम में आ रही बाधाओं के चलते समिती ने अब नागपुर को अपना ठिकाना बनाया है।
बोंडे ने उबाठा की नेता सुषमा अंधारे द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार खुलासा देते हुए खंडन किया। विधायक प्रवीण पोटे भड़क उठे। उनका कहना रहा कि वे पालकमंत्री के शहर में नहीं आने की बात कर रही है, जबकि पालकमंत्री कॅबिनेट के कार्यों में व्यस्त थे।
अमरावती जिला हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर एनआईसीयू को सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल के फायर ऑडिट की वैधता समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। जांच टीम आग लगने के कारण के साथ विद्युत व्यवस्था, उपकरणों तथा फायर सेफ्टी सिस्टम की कार्यक्षमता की भी पड़ताल कर रहीं है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में राज्य के किसी भी अस्पताल में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए, इसके लिए कड़े सुरक्षा उपाय करने की जानकारी दी।
विधान परिषद सदस्य संजय खोडके और विधायक सुलभा खोडके ने गुरुवार को स्वास्थ्य प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। खोडके ने अस्पताल में उपलब्ध अतिरिक्त दो एनआईसीयू को तत्काल शुरू करने तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधनों से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।
बोंडे सत्ता किसी की भी हो लेकिन इस तरह की घटना पर सभी को शोक जताना चाहिए। शिवसेना UBT को छोड़ सभी पार्टी ने इस घटना पर शोक जताया है। विपक्ष के नाते स्थिति का जायजा लेना, अपने सुझाव रखना यह उनका अधिकार है लेकिन इस तरह की घटना पर राजनीति करना यह अशोभनीय है।