Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामपुरी कैंप में गोरखधंधे का पर्दाफाश, नींद की गोलियों से नकली शराब

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 12, 2020 | 01:03 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती. गाडगे नगर पुलिस ने शुक्रवार की रात रामपुरी कैम्प में एक घर में शुरू नकली विदेशी शराब की घरेलू फैक्ट्री पर छापा मारकर आरोपी विक्की प्रकाश नावाणी (24, रामपुरी कैम्प) को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि आरोपी ‘हायड्रॉक्जीन हायड्रोक्लोराईड’ नामक नींद की गोलियां व रंग के इस्तेमाल से नकली शराब बनाता था. नामांकित कंपनी एमडी व आयबी की खाली बोतलों में यह शराब भरकर बेचता था.  शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 15 जुलाई तक कस्टडी में भेजा गया है. नकली विदेशी शराब निर्माण व बिक्री का बडा रैकेट है. जिसमें और दो आरोपियों का सहभाग है. इस रैकेट द्वारा अन्य जिलों व राज्यों में भी यह नकली शराब बिक्री की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है. 

8.78 लाख का माल जब्त
पुलिस ने कठोरा नाके पर वाहन (एमएच 27 बीई 2374) से 28 हजार 800 रु. की नकली शराब जब्त करने के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली. आरोपी के घर से नकली शराब की 250 बोतलों के साथ एमडी, आयबी की खाली बोतलें, ढक्कन, 20 लीटर के 3 जार, दो गैस सिलेंडर व ‘हायड्रोक्जीन हायड्रोक्लोराईड’ औषधि, इस प्रकार कुल 8.78 लाख का माल जब्त किया है. आरोपी भंगार व्यवसायियों से से विदेशी शराब की खाली बोतले खरीदता था. पानी में नींद की दवाइ व रंग मिलाकर बनाता था. यह नकली शराब खाली बोतल में भरकर सील की जाती और कंपनी के नकली स्टीकर्स चिपकाए जाते थे. इन स्टीकर पर बैच क्रमांक भी फर्जी होता था. एमडी की बोतल पर 550 तथा आयबी की बोतल पर 0345 बैच क्रमांक लगाया जाता है.

पंटर के माध्यम से रचा ट्रैप 
पुलिस को इस गोरखधंदे की जानकारी गुप्त सुचना के आधार पर मिली थी. जिसका भंडाफोड करने के लिए पुलिस ने पंटर भेजकर विक्रेता से शराब मंगाई. गाडगे नगर थानेदार मनिष ठाकरे के मार्गदर्शन में डीबी प्रमुख हवालदार शेखर गेडाम, सुभाष पाटील, सतीश देशमुख, रोशनवर्हाडे, दिगांबर चव्हाण, विशाल वाकपांझर, पाडुरंग बुंधवत, अनिल तायवाडे, सुरेखा ठाकरे के दल ने कठोरा नाके पर ट्रैप रचा.  आरोपी फोरविलर में शराब लेकर आया, लेकिन पुलिस की भनक लगने से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से एसे धरदबोचा व गोरखधंदे का पर्दाफाश किया. 

सम्बंधित ख़बरें

Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात

वॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर

Weather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट

सुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

दो मास्टर माईन्ड फरार 
पुलिस जांच में चंदु नागवाणी व प्रकाश रावलानी के नाम सामने आए है. दोनों नकली शराब व्यवसाय के मास्टर माईन्ड होने का संदेह पुलिस को है. इन फरार मास्टर माईन्ड को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है. लॉकडाऊन के बाद रामपुरी कैम्प में यह नकली शराब कारखाना शुरु होने की जानकारी पुलिस को मिली है. 

Gorakhandha busted in rampuri camp fake alcohol with sleeping pills

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2020 | 01:03 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.