Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 16 सिलेंडर और कार जब्त

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 07, 2026 | 08:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: गाडगेनगर थाना क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए अपराध शाखा क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी के 16 सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है.पूछताछ में आरोपियों ने पशु चोरी के तीन अन्य अपराधों को भी अंजाम देने की बात कबूल की है.

कबर नगर निवासी मोहम्मद साजीद मोहम्मद नासीर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रांसपोर्ट नगर से उनके 16 गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों ने चुरा लिए हैं.इस आधार पर गाडगेनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.गुप्त सूचना पर पुलिस का जालमामले की समानांतर जांच कर रही अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चोरी के सिलेंडर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में लेकर चपरासीपुरा स्थित हैलो कॉर्नर होटल के पास बेचने के लिए खड़े हैं. पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.

गिरफ्तार आरोपी का नामशेख अतीक शेख रउफ 31, बिस्मिल्ला नगर, अमरावती व मोहम्मद कासीफ मोहम्मद अकबर 23, कारंजा, वाशिम है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 सिलेंडर और कार सहित कुल 5 लाख 31 हजार रुपये का माल जब्त किया है. कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने न केवल सिलेंडर चोरी, बल्कि पशु चोरी के तीन अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने कुल 4 बड़े अपराधों का पर्दाफाश किया है.उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे और रमेश धुमाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में गजानन सोनुने, दीपक सुंदरकर, सुनील लासुरकर, संभाजी केंद्रे और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

समुद्री सुरक्षा होगी हाईटेक: अवैध मछलीमारी पर लगाम के लिए महाराष्ट्र खरीदेगा 10 नए ड्रोन

ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनेल के लिए टीबीएम ‘नायक’ लांच, सबसे लंबी रोड टनेल होगी तैयार

गोंदिया में 2.61 लाख मवेशियों की ईयर टैगिंग पूरी, बिना बारकोड न बिक्री होगी, न मिलेंगे सरकारी लाभ

ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार के लिए पहल: राज्यव्यापी अभियान “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Gadgenagar gas cylinder theft two accused arrested 16 cylinders seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 05:49 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • LPG
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.