Amravati Crime: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जालसाजों ने स्वयं को पुलिस बताकर 2 लोगों से 27 लाख 56 हजार रुपए ऐंठ लिए. हरिभाऊ शंकरराव काले 79, मुदलियार नगर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.बदनामी का डर दिखाकर किया बड़ा खेलपुलिस सूत्रों के अनुसार हरिभाऊ शंकरराव काले ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया.
आरोपियों ने शुरुआत में हरिभाऊ काले से 5 लाख 90 हजार 500 रुपये ऐंठे. इसके बाद बदनामी और पुलिस कार्रवाई के डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने हरिभाऊ और उनके परिचित अशोक मेश्राम से कुल 27 लाख 56 हजार 500 रुपये की ठगी की. हरिभाऊ ने डर के कारण शिकायत दर्ज कराने में देरी की, लेकिन आखिरकार हिम्मत जुटाकर फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज किया. यह घटना 1 मई 2025 से 16 जुलाई 2025 के बीच घटित हुई.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अमरावती निवासी 45 वर्षीय महिला, दो अज्ञात महिला मोबाइल धारक के खिलाफ मामला मामला दर्ज किया है. पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.