आशा भोसले को नम आंखों से विदाई, सांसद अनिल बोंडे बोले-उनकी आवाज़ अमर रहेगी
आशा भोसले के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, संगीत जगत में अपूरणीय क्षति का अनुभव।
Amravati News: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शहर में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इसके चलते शहर के जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया के माध्यम से आशाताई को अपनी भावपुर्ण श्रध्दांजलि अर्पित किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि आशा ताई की आवाज कभी नहीं थमेगी, वह सदैव अमर रहेगी। की प्रतिक्रिया के साथ डॉ. बोंडे ने कहा कि आशा भोसले ने अपने बहुरंगी और भावपूर्ण गायन से कई पीढ़ियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
उनका योगदान केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि अनेक भारतीय भाषाओं के संगीत को समृद्ध करने वाला रहा है। उनके निधन से संगीत जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत की अनमोल धरोहर थीं।
सम्बंधित ख़बरें
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
अमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
12 हजार से अधिक गीतों के माध्यम से उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। 92 वर्ष की आयु में भी उनका संगीत के प्रति समर्पण अद्भुत था। डॉ. बोंडे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके गीत, उनकी शैली और उनकी ऊर्जा हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। फोटोअनिल बोंडे, आशा भोसले, सुलभा खोडके।
वही शहर की विधायक सुलभा खोडके ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से संगीत जगत ही नहीं, बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने सात दशकों तक अपने जादुई स्वर से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
