Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP छोड़ी…अब शिंदे का थामेंगे हाथ, पूर्व मंत्री गुप्ता शिवसेना में होंगे शामिल

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अब भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुका बड़ा चेहरा आज शिवसेना गुट में शामिल होने जा रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 07, 2025 | 08:24 AM

देवेंद्र फडणवीस-जगदीश गुप्ता-एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए कई नेता राजनीतिक पार्टियों से जुड़ने की कवायद में लगे हुए है। इसी क्रम में अब अमरावती का एक बड़ा चेहरा भी शामिल है। अमरावती से पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता आज शिंदे गुट में शामिल होने जा रहा है। पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता सोमवार, 7 जुलाई को शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश करने जा रहे हैं।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में वे विधिवत प्रवेश करेंगे। जगदीश गुप्ता के प्रवेश को लेकर पिछले कुछ महीनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग जाएगा। उनके साथ कुछ समर्थक भी प्रवेश के लिए मुंबई रवाना हुए हैं।

भाजपा से नहीं मिली थी टिकट

गत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन महायुति के तहत यह सीट अजित पवार गुट की विधायक सुलभा खोड़के को दी गई थी। इसके बाद जगदीश गुप्ता ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और विधानसभा में गुप्ता ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव से पहले ममता ने चल दी सबसे बड़ी चाल, बजट में किया ऐसा ऐलान…जो कर देगा भाजपा का हाल बेहाल!

पुणे को 9 फरवरी को मिलेगा नया महापौर, भाजपा की जीत तय, पर अजित पवार के शोक में नहीं मनेगा कोई जश्न

अमरावती को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सुकली कंपोस्ट डिपो का मनपा ने किया गहन निरीक्षण

क्या है इंदिरा का ‘जीप-खच्चर मॉडल’? जिसे मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया हथियार, संसद से किया जोरदार प्रहार

इसी तरह मनपा के पूर्व गट नेता तुषार भारतीय ने भी बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार विधायक रवि राणा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जगदीश गुप्ता और तुषार भारतीय दोनों को पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि गठबंधन प्रत्याशी विजयी रहे।

22 वर्षों तक विधायक रहे

संभवतः इन सभी निष्कासित नेताओं को आगामी मनपा चुनाव से पहले फिर से पक्ष में शामिल करने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व द्वारा इस पर सक्रिय पहल न किए जाने के कारण अब जगदीश गुप्ता ने शिंदे गुट में प्रवेश का निर्णय लिया है। वे आगामी सभी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी के तहत शिंदे गुट से जुड़ रहे हैं।

जश्न के बाद राज ठाकरे ने मांगी माफी, बोले- विजय सम्मेलन में…

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने गुप्ता को दो बार विधानसभा तथा दो बार विधान परिषद का टिकट दिया था। इस तरह वे कुल 22 वर्षों तक विधायक रहे। इस दौरान उन्हें मंत्री और जिले के पालक मंत्री का पद भी मिला था।

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी बगावती नेता एक बार फिर किसी-न-किसी पार्टी से जुड़ने की आस में है। विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुके नेता अब शिंदे गुट के जरिए वापस अमरावती में अपनी पैंठ बनाने की कोशिश करेंगे।

Former minister jagdish gupta join shiv sena today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 08:24 AM

Topics:  

  • Amravati
  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.