Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वनपरिक्षेत्र अधिकारी को धमकाया, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 07, 2023 | 11:57 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

अमरावती. चिखलदरा के वन परिक्षेत्र जंगल में अवैध चराई करने वाले लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालकर एक वनपरिक्षेत्र अधिकारी को जान से मारने की  धमकी देने की घटना सामने आई. अकोट के वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन किसनराव लोखंडे (35) की रिपोर्ट पर चिखलदरा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

नामजद आरोपियों में शेख रईस शेख रशिद (झरी), इम्तीयाज जमदार सुलतान, सोहेल जमदार, शेख सुलतान शेख सलिम, साजिद खान, मुस्ताक खान, शेख अन्वर शेख रऊफ, फाजील बेग अखिल बेग (सभी हिवरखेड निवासी),जाफर उद्दीन अझरुद्दीन (चिचारी), अब्दुल सद्दाम अब्दुल रऊफ (झरी,तेल्हारा) व शेख आरीफ शेख मेहबुब (दर्यापूर) है.

48 मवेशियों को छुड़वाने का प्रयास

वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन लोखंडे वन विभाग के कर्मचारियों के साथ वान परिक्षेत्र के जंगल में गश्त लगा रहे थे, तभी कुछ लोग जंगल में मवेशियों को लेकर अवैध रुप से चरवाहते दिखाई दिये. जिसकी वजह से वन कर्मियों ने 48 मवेशियों को जब्त किया. इन मवेशियों को वन परिक्षेत्र में रखा गया.

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग

तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार

Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?

इस कार्रवाई का विरोध जताकर मवेशियों को छोड़ने की बात करके आरोपी वहां इकठ्ठा हुए. जिन्होंने वन कर्मचारियों के साथ शाब्दीक विवाद करके सरकारी काम में बाधा डाली और वन परिक्षेत्र अधिकारियों को धमकाया. चिखलदरा पुलिस  ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है. यह मवेशी चरवाने नहीं बल्कि मवेशियों की तस्करी करने का संदेह पुलिस जता रही है.

Forest range officer threatened case registered against 10

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2023 | 11:57 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.