Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐन समय पर फ्लाइट कैंसल, मुंबई से बेलोरा नहीं पहुंचा विमान, यात्रियों को हुई परेशानी

लंबे समय के इंतजार के बाद बड़े मिन्नतों से अमरावती का बेलोरा हवाई अड्डा शुरू हुआ है। लेकिन यहां पर विमान उतरने और उड़ान भरने में भी काफी दिक्कतों का सामना जिले के विमान यात्रियों को करना पड़ रहा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 05, 2025 | 06:51 AM

अमरावती विमानतल (सौजन्य-फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: पिछले माह अगस्त में विमान यात्रा बंद होने के कारण इसे दोबारा 10 दिनों पश्चात 1 सितंबर से शुरू किया गया था। किंतु बुधवार को वापस अचानक से फ्लाइट कैंसल करने से यात्रियों को भारी दुविधा और असुविधा का सामना करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार बेलोरा विमान तल से शहर व जिले सहित आसपास के जिलों के भी यात्री यात्रा करने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। वहीं फ्लाइट उड़ने के दो घंटे पूर्व ही एयरलाइन व्दारा चेक-इन किया जाता है। दूरदराज से आने वाले यात्री घंटों पहले विमानतल में पहुंचते हैं।

ऐसा ही बुधवार को हुआ जब अमरावती से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले विमान के लिए यात्री बेलोरा विमानतल पर दोपहर 3.30 बजे पहुंचे तो चेक-इन किए बिना ही ऐन मौके पर मुंबई की फ्लाइट कैंसल होने की जानकारी यात्रियों को विमान सेवा कंपनी के कुछ कर्मचारियों व्दारा दी गई।इससे यात्रियों में रोष उत्पन्न हो गया। वहीं विमान कंपनी व्दारा यात्रियों से या तो कैश बैक कराने या ऑनलाइन रि-शेड्युल यानी शुक्रवार की फ्लाइट के लिए बुकिंग कराने की बात कही गई।

2 घंटे पहले यात्रियों को देने थी सूचना

एक यात्री ने ‘नवभारत’ को फोन पर बताया कि कभी भी विमानतल पर 2 घंटे पूर्व चेक-इन किया जाता है। इसके बाद आपके सामान व सुरक्षा जांच के बाद आपको टोकन देकर विमान में चढ़ाया जाता है। हमारी फ्लाइट पहले बुधवार को दोपहर 4.40 को थी। लेकिन तीन दिन पहले रि-शेड्युल के कारण उसे 5.40 बजे किया गया। मगर यात्रियों को बिना किसी मैसेज किए ही फ्लाइट कैंसल कर दी गई।

अगर फ्लाइट कैंसल ही करना था तो दो घंटे पूर्व ही फोन पर सूचना दे देनी चाहिए थी। जिससे दूर से आने वाले लोग विमानतल पर आते ही नहीं। अब विमान कंपनी शुक्रवार की बुकिंग कराने की बात कह रही है जिसके कारण जरूरी काम से जाने वाले लोगों को दो दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

खराब मौसम का बताया कारण

एक यात्री के अनुसार वे वर्धा जिले से यहां पहुंचे थे। जबकि ऐन समय पर विमानन कंपनी ने खराब मौसम होने के कारण उड़ान नहीं भरने का कारण बताया। मुंबई से ही फ्लाइट बेलोरा नहीं पहुंची है। अगर मौसम पहले से ही खराब था तो यात्रियों को पहले सूचना दे देनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें – किरीट सोमैया को लगा तगड़ा झटका, जिले में एंट्री होगी बंद! कांग्रेस बोली- ये राजकीय नौटंकी

कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं

दूसरे यात्री के अनुसार उनके एक रिश्तेदार को मुंबई से फ्लाइट पकड़ कर सऊदी जाना था। किंतु यहां मुंबई से ही फ्लाइट नहीं पहुंची थी तो मुंबई कैसे जाते। इस कारण उन्हें दूसरे साधन से मुंबई की ओर रवाना करना पड़ा। वहीं विमानतल पर काउंटर भी बंद पड़े थे तथा कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने से यह विमानतल सिर्फ कर्मचारियों के भरोसे चलने की बात भी यात्रियों व्दारा की जा रही है।

विमानतल अधिकारी नॉट – रिचेबल

इस संबंध में जब प्रतिनिधि ने विमानतल अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो विमानतल के दोनों ही नंबर बंद बताए गए। कोई निजी मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने के कारण विमानतल अधिकारियों से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पाया।

Flight cancelled plane not reach belora from mumbai passengers faced problems

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 06:51 AM

Topics:  

  • Amravati
  • Latest News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

BLO पर निकाल दी SIR की भड़ास….रायपुर में बीच सड़क पर कट गया बवाल, सामने आया VIDEO

2

जोरदार हंगामे और स्थगन से लेकर…सीतारमण के बिल तक, शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में क्या हुआ?

3

‘मां मैं जीना चाहता हूं, लेकिन SIR…, BLO सर्वेश सिंह की आत्महत्या का असली सच आया सामने- VIDEO

4

बिहार विधानसभा में ‘महारानी’ जैसा सीन, शपथ के वक्त रानी भारती की तरह अटकीं JDU विधायक-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.