अमरावती में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!

Amravati Crime News: अमरावती के रहाटगांव में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों से ₹57 हजार के फर्जी नोट जब्त किए, अब तक पांच गिरफ्तार, दो मास्टरमाइंड फरार।
fake-currency-racket-exposed-in-amravati-five-arrested-two-absconding
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Amravati Fake Currency Racket: अमरावती के रहाटगांव क्षेत्र में उजागर हुए नकली नोटों के मामले में नांदगांव पेठ पुलिस ने आरोपी आदित्य रामेकर और यश बर्वे से 57 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और इस रैकेट के दो मास्टरमाइंड अभी भी फरार बताए गए है। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य रामेकर (समर्थवाड़ी, रहाटगांव) और यश सतीश बर्वे (दत्तवाड़ी, रहाटगांव), आरोपी संचित अरविंद चव्हाण (19, रहाटगांव प्लॉट), दीपक बाबूलाल खंडारे (32, पंचशील नगर, रहाटगांव) व संघरत्न राजेंद्र मोटघरे (36, जुनी वस्ती, मस्जिद के पास, रहाटगांव) शामिल हैं। आदित्य रामेकर के पास से 48,000 रुपये के नकली नोट और यश बर्वे के पास से 9,000 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की है।

तीन आरोपियों से 26500 रुपए के नकली नोट जब्त

इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए थे। इन निरंतर अभियानों के कारण पुलिस ने रहाटगांव क्षेत्र में नकली नोटों के अवैध लेनदेन पर एक बड़ी रोक लगा दी है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन आरोपियों ने स्थानीय बाजार में और खुदरा लेनदेन में नकली नोटों को प्रचलन में लाने की कोशिश की थी। नांदगांवपेठ पुलिस की कार्रवाई से एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की प्रबल संभावना है।

यह कार्रवाई अमरावती पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में राजा राउत, राजीक खान, नीलेश साविकार, राजा सैयद, वैभव तिखिले और अमित ढोले ने की। इन निरंतर और प्रभावी कार्रवाइयों के कारण, शहर में नकली नोटों के प्रचलन पर अंकुश लगा है और पुलिस इस मामले में हर गतिविधि और संदिग्धों पर नज़र रख रही है।

शीघ्र होगा रैकेट का भंडाफोड़

नांदगांवपेठ थाना वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे ने कहा कि इस मामले के मुख्य सरगना की तलाश जारी है और यह पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है कि नकली नोट कहां और कैसे बनाए जाते हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। इस रैकेट का मास्टरमाइंड जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com