-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Improvement Trust Bunty Shahu Fake Documents Land Fraud Case
NIT से धोखाधड़ी! फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की कोशिश, कबाड़ व्यापारी बंटी शाहू अरेस्ट
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर के कुख्यात भंगार व्यापारी बंटी शाहू और उसके भाई जयेश पर फर्जी दस्तावेजों से 15,000 वर्ग फुट जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप, क्राइम ब्रांच ने बंटी को गिरफ्तार किया।

नागपुर सुधार प्रन्यास (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Land Fraud Case: नागपुर का कुख्यात भंगार व्यापारी संतोष उर्फ बंटी रामपाल शाहू और उसके भाई जयेश रामपाल शाहू के खिलाफ अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया। शाहू समाज हेल्थ एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव न होते हुए भी दोनों ने नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) को फर्जी दस्तावेज देकर करीब 15,000 वर्ग फुट के भूखंड को हड़पने की कोशिश की थी।
इस संबंध में नागपुर सुधार प्रन्यास के परिमंडल-2 के संपत्ति सचिव प्रवीण डेकाटे की शिकायत पर अपराध शाखा की टीम नं. 5 ने रविवार को शाहू बंधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राथमिक जांच के बाद बंटी को अरेस्ट कर लिया गया।
खुद को बताया अध्यक्ष व सचिव
- बंटी और जयेश शाहू ने खुद को शाहू समाज हेल्थ एजुकेशन सोसाइटी का अध्यक्ष और सचिव बताकर सुधार प्रन्यास को फर्जी दस्तावेज सौंपे। समाज मंदिर निर्माण का हवाला देते हुए दोनों ने नकली लेटरहेड पर एनआईटी से जमीन मांगी।
- मौजा चिखली (देवस्थान) के खसरा क्रमांक 6, 14/3, 103/2 और 103/4 में स्थित 1463।04 वर्ग मीटर (लगभग 15 हजार वर्ग फुट) भूमि को लीज पर देने की मांग की गई थी।
- इसके लिए दोनों ने नकली लेटरहेड पर कार्यकारिणी समिति के फर्जी ठराव (प्रस्ताव) की प्रति भी एनआईटी को दी। पहले दोनों ने दावा किया कि यह समाज भवन सांसद या विधायक निधि से बनेगा।
- बाद में उन्होंने सूचित किया कि निधि उपलब्ध नहीं है। इसलिए वे स्वयं के खर्च से मंदिर का निर्माण करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक पंजीकृत समझौता भी किया जिसमें अध्यक्ष के रूप में बंटी और सचिव के रूप में जयेश ने हस्ताक्षर किए।
कार्यकारिणी की जांच में सामने आया सच
सुधार प्रन्यास ने धर्मादाय आयुक्त कार्यालय से शाहू समाज हेल्थ एजुकेशन सोसाइटी की कार्यकारिणी की जांच की। पता चला कि न तो बंटी अध्यक्ष है और न ही जयेश सचिव। दोनों द्वारा दिए गए लेटरहेड और अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर डेकाटे ने संबंधित थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें:- शाह का वादा पूरा! किसानों के लिए राहत पैकेज पर लगी मुहर, महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिए 1950 करोड़
शाहू बंधुओं के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा। क्राइम ब्रांच की टीम नंबर 5 ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
कई मामलों में लिप्त हैं दोनों
भंगार व्यापारी बंटी और उसका भाई जयेश पहले भी कई गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। रेलवे के लोहे की चोरी से लेकर हाल ही में उजागर हुए करोड़ों के हवाला कारोबार और फर्जी बिलिंग घोटाले तक इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
फॉरेंसिक ऑडिट में यह भी सामने आया कि इन दोनों भाइयों ने 87 फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल कर ठगी की साजिश रची थी। फर्जी बिलिंग रैकेट के मास्टरमाइंड बंटी सहित शाहू परिवार के सदस्यों के 8 बैंक खाते पुलिस ने फ्रीज कर दिए थे।
Nagpur improvement trust bunty shahu fake documents land fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














