- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Eid Ul Fitr Will Be Celebrated Prayers Will Be Held At 8 45 Am At Amravati Idgah
मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, अमरावती ईदगाह में सुबह 8:45 बजे होगी नमाज
आज मनाई जाएगी ईदउलफित्र, सुबह 8.45 बजे ईदगाह में नमाज। चांद रात को बाजारों में भीड़, महिलाओं और बच्चों की खरीदारी।

Amravati News: उर्दू महीना शाबान की पहली तारीख का चांद नजर आ चुका है. शनिवार 21 मार्च को ईदउलफित्र की नमाज ईदगाह में सुबह 8.45 बजे अदा की जाएगी. इसके पूर्व चांदनी चौक से सुबह 8.10 को जूलुस की शक्ल में काफिला निकलेगा.
नमाज विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश से आए हाफिज व कारी मौलाना सईद अख्तर मुरादाबादी अदा करवाएगें. रमजान महीने में पूरे 1 महीने रोजा रखने के बाद ईद मनाई जाती है. इस मौके पर सभी मुस्लिम बंधु एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे.
यह जानकारी मस्जिद मिस्कीन शाह मियां ट्रस्ट के अध्यक्ष अय्युब खान व सचिव उमर खान ने दी. इस समय कब्रस्तान कमेटी के अध्यक्ष हाजी मसूद, उपाध्यक्ष हाजी निसार बेरिंगवाले, सचिव शहजाद खान सहित कब्रस्तान कमेटी व मिस्कीन शाह मियां ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
वंचितों को मिला न्याय, किसानों को मुआवजा, बावनकुले के नेतृत्व में सफल रहा गोंदिया तहसील स्तरीय शिविर
फुलमोगरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
नागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
गड़चिरोली: 22 साल जंगल में भटकने के बाद मुख्यधारा में लौटी संगीता की अपील; ‘हिंसा छोड़ें, परिवार के लिए जिएं’
रात भर चलती रही मीना बाजार में खरीदारी ईद के अवसर पर चांद रात को मुस्लिम बहुल क्षेत्र के जमील कॉलोनी, वलगांव रोड, ईतवारा बाजार, पठान चौक, लालखडी आदि परिसरों में ईद की खरीदारी के लिए जमकर भीड नजर आई.
इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने कपड़े, खिलौने, घरेलू सजावट के सामान, चप्पलें आदि की खरीदारी की. कई महिलाएं घर का जरुरी काम निपटाकर भी देर रात तक बाजार में पहुंचती दिखाई दी. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सजग दिखाई दिया.
ट्राफिक विभाग व पुलिस विभाग के जवान रात भर अपनी ड्यूटी पर तैनात नजर आए. मेवा बाजार में रही भीड़ शहर के विभिन्न स्थानों पर सजी सुखे मेवे की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दी. इस अवसर पर किराना दुकानों व मॉल पर सूखे मेवे व अन्य सामानों के लिए जमकर खरीदारी की गई.
पठान चौक पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे स्थानीय पठान चौक पर ईद के मौके पर पुलिस आयुक्तालय की ओर से समाजबंधुओं का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है. सीपी राकेश ओला सहित जिले व शहर के जनप्रतिनिधि व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
Eid ul fitr will be celebrated prayers will be held at 8 45 am at amravati idgah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा के नेताओं को खरीद रही TMC! सुवेंदु अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप
Mar 20, 2026 | 07:39 PMवंचितों को मिला न्याय, किसानों को मुआवजा, बावनकुले के नेतृत्व में सफल रहा गोंदिया तहसील स्तरीय शिविर
Mar 20, 2026 | 07:31 PMफुलमोगरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Mar 20, 2026 | 07:26 PMनागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
Mar 20, 2026 | 07:24 PMगड़चिरोली: 22 साल जंगल में भटकने के बाद मुख्यधारा में लौटी संगीता की अपील; ‘हिंसा छोड़ें, परिवार के लिए जिएं’
Mar 20, 2026 | 07:24 PMअभी संभल जाओ वरना पछताओगे, मीठी बातें करने वाले क्यों बन जाते हैं दुश्मन? प्रेमानंद जी महाराज की सलाह
Mar 20, 2026 | 07:17 PMमहाराष्ट्र पुलिस का डिजिटल अवतार: AI आधारित ‘MahaCrimeOS’ को 2 करोड़ की मंजूरी; जांच होगी अब और भी तेज
Mar 20, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM










