घर में घुसा अज्ञात आरोपी, धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी

Death Threat To Chief Officer: अमरावती जिले के धारणी में नगर परिषद के मुख्याधिकारी अविनाश कुटे को उनके किराए के मकान में घुसकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।धमकी दी।
dharni council chief officer avinash kute death threat
धारणी नगर परिषद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी अविनाश कुटे को उनके किराए के मकान में अज्ञात व्यक्ति ने धमकाया।

  • आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि हिसाब से रहो, नहीं तो कामोठे में जिंदा जला देंगे।

  • मुख्याधिकारी ने धारणी पुलिस थाने में शिकायत कर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी।

Dharni Municipal Council: अमरावती जिले के धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी अविनाश कुटे को रात में अज्ञात आरोपी ने उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि हिसाब में रहो, नहीं तो कामोठे में जिंदा जला देंगे। इस घटना से प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है। घर में दाखिल हुआ आरोपी शिकायत के अनुसार मुख्याधिकारी अविनाश कुटे धारणी नगर परिषद में पिछले 6 महीनों से कार्यरत हैं। वे हरिसिंहनगर स्थित अपने किराए के मकान थे।

रात करीब 8 बजे वे चाय पी रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुआ और कहा कि हिसाब से रहो, अन्यथा कामोठे में जिंदा जला दिया जाएगा। कामोठे गांव रायगढ़ जिले की पालघर तहसील में स्थित है। मुख्याधिकारी का पैतृक परिवार इसी गांव में रहता है। धमकी में गांव का नाम लिए जाने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

dharni council chief officer avinash kute death threat
पोल्ट्री फार्म की आड़ में कथित नशीले पदार्थों का कारखाना! गोंदिया में छापा, 44,810 रुपये का माल जब्त

थाने में शिकायत

मुख्याधिकारी कुटे ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी। इसके बाद धारणी के उपविभागीय अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला को मामले से अवगत कराया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने मुख्याधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है।

dharni council chief officer avinash kute death threat
Maharashtra MLC Election: भंडारा में स्नातक चुनाव में 52.35% मतदान, 38 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में कैद

परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच

मुख्याधिकारी के अनुसार हरिसिंहनगर क्षेत्र में जिस मकान में वे किराए से रहते हैं, उसके आसपास तीन प्रशासनिक अधिकारी भी किराए के मकानों में रहते हैं। घटना के समय आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं किया।

इस बीच, आरोपी की पहचान और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन था और इसके पीछे क्या कारण था। थानेदार अवतारसिंह चव्हाण धारणी के अनुसार मुख्याधिकारी को प्रत्यक्ष रूप से धमकी दिए जाने के मामले में आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com