Maharashtra MLC Election: भंडारा में स्नातक चुनाव में 52.35% मतदान, 38 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में कैद

Maharashtra MLC Election Voting: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भंडारा जिले में 52.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
bhandara graduate election voting percentage
भंडारा स्नातक चुनाव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान दर्ज किया गया।

  • जिले की सात तहसीलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

  • सभी उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया।

Bhandara MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को भंडारा जिले में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से की गई पुख्ता तैयारियों और कड़े पुलिस बंदोबस्त के कारण पूरी प्रक्रिया के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

जिले के 35 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें चुनावी मैदान में उतरे 38 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया। दोपहर 2 बजे तक 36.85 प्रतिशत मतदान दर्ज भंडारा जिले में कुल 21,349 पंजीकृत स्नातक मतदाता थे, जिनमें 13,247 पुरुष और 8,102 महिला मतदाता शामिल हैं।

bhandara graduate election voting percentage
यवतमाल के मारेगांव में लापता 6 वर्षीय बालक का नदी में मिला शव, कुंभा गांव में बालक की मौत से मची सनसनी
bhandara graduate election voting percentage
भंडारा मतदान केंद्र (सोर्सः सोशल मीडिया)

2 बजे तक 36.85 प्रतिशत मतदान

दोपहर 2 बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 7,868 मतदाताओं (5,308 पुरुष और 2,560 महिला) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सुबह 8 से 10 बजे के बीच मात्र 9.20 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 10 से 12 बजे के दौरान 10.6 प्रतिशत और 12 से 2 बजे के बीच 17.59 प्रतिशत तक पहुंच गया। दोपहर 2 बजे तक 36.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शाम 4 बजे तक का अंतिम प्रतिशत देर रात तक स्पष्ट होने की बात चुनाव विभाग की ओर से कही गई।

27 अक्टूबर को नागपुर में होगी मतगणना

मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, उप चुनाव जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस चुनाव की मतगणना आगामी मंगलवार, 27 अक्टूबर को नागपुर के मानकापुर स्थित विभागीय खेल परिसर में होगी।

bhandara graduate election voting percentage
भंडारा-गडचिरोली एक्सप्रेस-वे के निर्माण में इस्तेमाल होगी 1.14 करोड़ मीट्रिक टन फ्लाई ऐश

जिले में तहसीलवार केंद्रों पर उत्साह और दिग्गजों ने डाला वोट

जिले के मोहाडी, तुमसर, भंडारा, पवनी, लाखनी, साकोली और लाखांदुर तहसीलों में कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए थे। भंडारा शहर के लाल बहादुर शास्त्री कनिष्ठ महाविद्यालय, नगर परिषद गांधी विद्यालय और जेसिस स्कूल केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

चुनाव में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। पूर्व सांसद सुनील मेंढे और विधायक परिणय फुके सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला। बताया जा रहा है कि कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर 4 बजे के बाद भी कतार लगी हुई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com