Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुराने विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गंभीर घायल 

राहटगांव क्षेत्र में मकान खाली कराने के पुराने विवाद के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 28, 2026 | 08:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: राहटगांव क्षेत्र में मकान खाली कराने के पुराने विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठीडंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई.

हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें नागपुर रेफर किया. शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता 19 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहाटगांव में अपनी दादी के घर रहती है.

उनके पड़ोस का एक घर अवैध कब्जे में था, जिसे सरकारी मदद से खाली कराया गया था. आरोपियों को संदेह था कि घर खाली कराने के पीछे युवती के पिता सुरेश अडालसे और उनके चाचाओं का हाथ है. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

सम्बंधित ख़बरें

 बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…

Bhandara News:  मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान,  निष्पक्ष जांच की मांग

भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान,  1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़

आरोपी हर्ष उर्फ दादू शंकर खंडारे, सुमित वैरागडे, राम राऊत और शाम राऊत लाठीडंडे और धारदार हथियार लेकर युवती के घर पहुंचे. आरोपियों ने पहले गंदी गालियां दीं और फिर घर के बाहर निकले युवती के चाचा अनिल अडालसे पर हमला कर दिया.

जब दूसरे चाचा संजय अडालसे 35 बीचबचाव करने आए, तो चारों आरोपियों ने मिलकर उनके सिर, छाती और कमर पर जानलेवा वार किए. हमले में दोनों भाई खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े. अनिल अडालसे को इलाज के लिए अमरावती के इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संजय अडालसे के सिर में गंभीर चोटें आने और उनकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत नागपुर रेफर कर दिया गया है. नांदगांव पेठ पुलिस ने युवती के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Deadly attack by entering the house due to old dispute two real brothers seriously injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.