10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म 17 भरने की प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट से पहले करें रजिस्टर

Amravati Education News: फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए निजी विद्यार्थियों की फॉर्म क्रमांक 17 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आगामी 27 अगस्त से गणेशोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस बार उत्सव का रंग धार्मिक से ज्यादा राजनीतिक होने वाला है। मनपा चुनाव नजदीक आने के कारण शहर के गणेश मंडलों पर वर्चस्व जमाने की होड़ तेज हो गई है।
अमरावती न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए निजी विद्यार्थियों की फॉर्म क्रमांक 17 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो छात्र किसी कारणवश पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके हैं, उनके लिए यह एक बड़ी राहत और दूसरा मौका है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है।

प्रत्येक स्कूल या कनिष्ठ महाविद्यालय अधिकतम 50 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है। दसवीं के लिए कम से कम 5वीं पास होना अनिवार्य है। 31 जुलाई 2025 को 14 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए तथा बारहवीं के लिए कम से कम दो वर्ष पूर्व दसवीं पास की होनी चाहिए। विज्ञान शाखा के लिए दसवीं में विज्ञान विषय में कम से कम 35% अंक और अंग्रेजी अनिवार्य होनी आवश्यक है।

ऑनलाइन फॉर्म के लिए सेक्शन

विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या कनिष्ठ महाविद्यालय में वर्तमान में नामांकित नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी कॉर्नर सेक्शन में जाकर फॉर्म क्रमांक 17 डाउनलोड करें। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,दसवीं की मार्कशीट (यदि बारहवीं के लिए आवेदन कर रहे हैं), पासपोर्ट साइज फोटो, गारंटी पत्र (हमीपत्र) आदि जैसे आवश्यक विवरण भरें। संबंधित शाला/जूनियर कॉलेज में आवश्यक शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं।

राजकमल रेलवे उड़ानपुल, सभी वाहनों के लिए बंद

अमरावती में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से राजकमल चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला उड़ान पुल पूरी तरह से जर्जर एवं अनुपयोगी हो गया है। अतः इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों तथा पैदल यात्रियों की आवाजाही रविवार की रात 12 बजे से तत्काल प्रभाव से पूर्णतः बंद कर दिया है। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आह्वान पुलिस विभाग की ओर से किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com