चित्रा चौक फ्लाईओवर को फुले का नाम दें, युवक कांग्रेस ने अमरावती मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
युवक कांग्रेस ने महात्मा फुले की जयंती पर चित्रा चौक फ्लाईओवर को उनका नाम देने की मांग की है।
Amravati News: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती और उनके द्विशताब्दी वर्ष 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमरावती विधानसभा युवक कांग्रेस ने चित्रा चौक पर बन रहे नवनिर्मित फ्लाईओवर को महात्मा ज्योतिबा फुले फ्लाईओवर नाम देने और इसके रुके हुए निर्माण कार्य को तत्काल गति देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती है और इस वर्ष से उनका द्विशताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है. युवक कांग्रेस का मानना है कि इस फ्लाईओवर को उनका नाम देने से उनके महान कार्यों को उचित सम्मान मिलेगा और आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलेगी.
युवक कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि चित्रा चौक महात्मा फुले चौक शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है. यहां फ्लाईओवर का काम पिछले काफी समय से लंबित पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्र में आए दिन भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. धूल और निर्माण सामग्री के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
Legislative Council Election: आज नामांकन भरेंगे प्रवीण पोटे, बावनकुले रहेंगे मौजूद
इन समस्याओं को जल्द से जल्द ध्यान देकर उचित उपाय करने की मांग ज्ञापन में की गई. इस समय युवक कांग्रेस अध्यक्ष वैभव देशमुख, पूर्व प्रदेश सचिव समीर जवंजाल, बडनेरा विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संकेत साहू, एड. श्रीकांत नगरीकर, अमर देशकर, राहुल बागड़े, धनंजय बोबडे, मोहित भेंडे, कृणाल गावंडे, प्रफुल तंतरपाडे, प्रियाल मोहोड, शुभम बांबल, श्रेयस धर्माले, ओम कुबडे उपस्थित थे.
