36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
Chandrashekhar Bawankule Statement: अमरावती दौरे पर पहुंचे पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति सरकार ने चुनावी वादा निभाते हुए किसानों के लिए 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी लागू की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrashekhar Bawankule (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Farm Loan Waiver: राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादे के अनुसार किसानों के लिए अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी लागू की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में 36 हजार करोड़ रुपये किसानों की कर्जमाफी के लिए मंजूर किए गए हैं।इस तरह के वक्तव्य जिले के पालकमंत्री व राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहे। वे सोमवार को जिले के दौरे पर थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा कि सरकार किसानों को दोबारा कर्ज के बोझ तले न दबना पड़े, इसके लिए भी नई नीतियां बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महायुति सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। पालकमंत्री आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर शहर के एक होटल में पहुंचे थे। वे पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पत्रकारों से बोल रहे थे। इस समय उनके साथ सांसद डॉ। अनिल बोंडे, प्रविण पोटे, विधायक भारसाकले, डॉ। नितिन धांडे, जयंत डेहनकर सहित भाजपा के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
सरकार पूरी तरह मजबूत और एकजुट
बच्चू कडू की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए बावनकुले ने कहा कि महायुति सरकार पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के निर्विवाद नेता और मुख्यमंत्री हैं तथा उन्हें दिल्ली भेजने का निर्णय लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की अंतर-जातीय शादी पर पूरे परिवार का बहिष्कार; जानिए ठाणे के सोहनलाल जैन मामले का पूरा सच
अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
नासिक ग्रामीण पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित, 210 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी, सूरज पवार ने किया टॉप
ये भी पढ़े: यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
प्रविण पोटे की जीत बनाएगी नया रिकॉर्ड
विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोटे ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवीण पोटे सर्वसमावेशक उम्मीदवार हैं और उनके विजय का नया रिकॉर्ड बनेगा।
नवनीत राणा कभी नहीं छोड़ेंगी भाजपा
पूर्व सांसद नवनीत राणा के संबंध में बावनकुले ने कहा कि वह भाजपा की निष्ठावान और कट्टर हिंदुत्ववादी नेता हैं। उन्होंने कहा कि नवनीत राणा कभी भाजपा नहीं छोड़ेंगी और पार्टी उचित समय पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर निर्णय करेगी।
