8 दिन से गायब मूकबधिर बच्चे का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Crime News: अमरावती जिले से एक झंकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। जिले के लोणी क्षेत्र में रहने वाला एक बच्चा 8 दिनों से गायब था। जिसका शव पुलिस ने जंगल से सड़ी-गली अवस्था में पाया।
- Written By: प्रिया जैस
जंगल में मिला बच्चे का शव (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Crime News: अमरावती जिले के लोणी थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर बच्चा 8 दिनों से गायब था। जिससे जिले में हड़कंप मचा हुआ था। लोणी थाना क्षेत्र के बेलोरा निवासी 16 वर्षीय मूकबधिर बालक का शव 8 दिनों बाद झुड़पी जंगल में सड़ी-गली और जंगली प्राणियों द्वारा शरीर के कुछ हिस्सों को खाने की अवस्था में मिला। इस घटना से लोणी गांव में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नांदगांव खंडेश्वर तहसील के बेलोरा गांव निवासी सुजल बंडू खंडारे (16) यह 23 सितंबर की सुबह 10 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। वह मूकबधिर था और न बोल सकता था, न सुन सकता था। उसके लापता होने की शिकायत लोणी थाने में दी गई थी। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उन्हें झुड़पी जंगल में शव दिखाई दिया।
शरीर के कुछ हिस्सों में पहुंचा नुकसान
तत्काल इसकी जानकारी लोणी पुलिस को दी गई। यह शव सड़ी-गली अवस्था में था। जानवरों द्वारा शरीर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार
लोणी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में सघन जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम ने कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। आखिर सुजल खंडारे की मौत कैसी हुई, इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
