PM Modi की माता पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश
बिहार चुनाव से पहले देश में राजनीतिक तनाव शुरू हो गया है। PM Narendra Modi को लेकर विपक्ष ने एआई के माध्यम से और कांग्रेस व RJD के मंच से अभद्र भाषा को लेकर Rahul Gandhi के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन (सौ. सोशल मीडिया )
Amravati News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर कांग्रेस व राजद के मंच से की गई अभद्र टिप्पणियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा शहर जिला महिला मोर्चा द्वारा तीव्र निषेध आंदोलन किया गया।
कांग्रेस की घृणित मानसिकता
आंदोलन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विधायक चित्रा वाघ के निर्देशानुसार, भाजपा अमरावती शहर जिला अध्यक्ष डॉ। नितिन धांडे के मार्गदर्शन व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
आंदोलन दौरान भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माता पर की गई टिप्पणी केवल मोदीजी का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है। यह कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा और महिला मोर्चा इस प्रकार के घृणित कृत्य को किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
अमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की राजनीति बंद करें, वरना जनता जवाब देना जानती है। एक दिवंगत महिला पर इस प्रकार की टिप्पणी करना नैतिक पतन है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की गई। साथ ही आंदोलन में उपस्थितों ने हाथों में विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर आंदोलन किया।
ये भी पढ़ें:- Amravati News: 70 साल बाद रोशनी तो आई, पर प्यासे हैं लोग, पानी के बिना अधूरा जीवन
इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ नितिन धांडे, महिला अध्यक्ष सुधा तिवारी, भाजपा प्रदेश सचिव जयंत डेहनकर, प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, बादल कुलकर्णी, ललित समदूरकर, एड। प्रशांत देशपांडे, राधा कुरील, गंगा खारकर, सुरेखा लुंगारे, लता देशमुख, शीतल वाघमारे, जयश्री कुबडे, सविता भागवत, मेघवानी, भारती गुहे, संजय तीरथकर,प्रणीत सोनी,मिलिंद बांबल,अजय सारस्कर,चंदू बोमरे,हरिहर गिलोरकर, रविकांत कोल्हे सहित भाजपा व महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
