- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bar Operators Aggressive Against Rules
अमरावती: नियमों के खिलाफ बार संचालक आक्रामक सामूहिक लाइसेंस सरेंडर करने की दी चेतावनी
अमरावती में बार संचालकों ने लाइसेंस शुल्क वृद्धि के खिलाफ सामूहिक लाइसेंस सरेंडर की चेतावनी दी है।

Amravati District: अमरावती जिले के बार संचालकों ने राज्य सरकार द्वारा लाइसेंस शुल्क में भारी वृद्धि और नई दमनकारी शर्तों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. शराब कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सामूहिक रूप से अपने लाइसेंस सरकार को सरेंडर जमा कर देंगे. इस घोषणा से आबकारी विभाग और मदिरा व्यवसाय में हड़कंप मच गया है. फोटो बार एसोसिएशन अमरावती जिला परमिट रूम एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया.
एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन मोहोड ने बताया कि कोरोना काल के बाद से यह व्यवसाय अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ऐसे में सरकार ने लाइसेंस शुल्क में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. अब एफ3 F3 लाइसेंस के लिए करीब 5.60 लाख रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. शराब पर 10 वैट लगाने से ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और व्यापार घाटे में जा रहा है.
ईमानदार व्यापारियों को नुकसान संचालकों ने आरोप लगाया कि एक ओर वैध व्यापारियों पर टैक्स का बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर और जिले में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. कई होटल बिना लाइसेंस के खुलेआम शराब परोस रहे हैं. कुछ जगहों पर अतिक्रमण कर अवैध अहाते चलाए जा रहे हैं. प्रशासन इन अवैध धंधों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है, जिससे ईमानदारी से टैक्स भरने वाले व्यापारियों को नुकसान हो रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
गोंदिया में स्वयंसेवक भरोसे शिक्षा, विधायक बडोले ने उठाई मानधन बढ़ाने की मांग, शिक्षकों के पद खाली
मौदा में गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय संकट में, सिलेंडर आपूर्ति ठप
शिरपुर में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर’ आयोजित
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्री से लाइसेंस फीस में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, शराब पर लगने वाले 10 वैट को कम या पूरी तरह रद्द करने, जनसंख्या के आधार पर फीस तय करने के फैसले को बदलने, लाइसेंस शुल्क की संरचना को व्यापार के अनुकूल और व्यावहारिक बनाने की मांग ज्ञापन के जरिए की है. पूर्व में कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने ध्यान नहीं दिया. अब उनके पास लाइसेंस सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
Bar operators aggressive against rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
Mar 21, 2026 | 05:45 PMShare Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय
Mar 21, 2026 | 05:44 PMबेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
Mar 21, 2026 | 05:42 PMPhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार
Mar 21, 2026 | 05:42 PM4 साल बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, जानिए भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव कॉन्सर्ट
Mar 21, 2026 | 05:35 PM‘…तो नेताओं को बुर्का पहनकर घूमना पड़ेगा’, मंत्री संजय शिरसाट बोले- राम रहीम जैसा होगा अशोक खरात का हाल
Mar 21, 2026 | 05:29 PM‘शिपिंग रूट सुरक्षित रहें…’, PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, सप्लाई चेन पर हमले को लेकर जताई चिंता
Mar 21, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













