Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 07:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime News: अमरावती बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बडनेरा रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क के रूप में कार्यरत रूपेश बागड़े ने 31 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में रेलवे पुलिस स्टेशन बडनेरा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी अक्षय संजय गवई 29, जय श्रीराम नगर, अमरावती को बडनेरा परिसर से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन व शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही गाडगेनगर, सिटी कोतवाली और फ्रेजरपुरा पुलिस थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वाशिम में ‘अमृत परिवार सर्वेक्षण अभियान’ का आगाज, 25 लक्षित जातियों के आर्थिक विकास के लिए 25 अप्रैल तक सर्वे

अमरावती: रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, बिजली की DP जलकर खाक, बाल-बाल बचीं दर्जनों कारें

सिलेंडर गड़बड़ी के दबाव में गैस वितरक का आत्महत्या प्रयास, किल्लत से बीड-धाराशिव में हड़कंप

सिरोंचा के किसानों का बढ़ा रुझान; नागपुर के बजाय तेलंगाना के वरंगल में बेच रहे मिर्च, मिल रहा बंपर दाम

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई लोहमार्ग नागपुर के पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठौड़ तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में की गई। बडनेरा रेलवे पुलिस स्टेशन की प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक अर्चना गाढवे, उपनिरीक्षक बागुल तथा पुलिस कर्मियों की टीम ने की।

Badnera railway police arrest bike thief akshay gawai stolen vehicle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.