अमरावती बस स्टैंड में अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस-एसटी का संयुक्त अभियान
Illegal Passenger Transport: बडनेरा बस स्टैंड के 200 मीटर के दायरे में पुलिस और एसटी प्रशासन ने अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई की। नो पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी वसूला गया।
- Written By: केतकी मोडक
अमरावती बस स्टैंड (फाइल फोटो सोर्स - सोशल मडिया)
Amravati ST Administration Police Joint Campaign: राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) के राजस्व को प्रभावित करने वाली अवैध यात्री ढुलाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से बडनेरा बस स्टैंड परिसर में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। बस स्टैंड परिसर के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
इस क्षेत्र में अवैध रूप से यात्रियों की ढुलाई करने वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के निर्देश तथा मुख्य सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी डॉ. प्रियंका नन्नावरे के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी जीवन वानखड़े के नेतृत्व में एसटी प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।
वाहनों की जांच
अभियान के दौरान अमरावती पुलिस निरीक्षक (हाईवे) दीप्ती ब्राम्हणे, बडनेरा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक हनुमंत उरलगोंडवार तथा बडनेरा डिपो प्रबंधक पवन देशमुख ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्गों सहित आसपास के क्षेत्रों में खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान निजी वाहन चालकों को नो पार्किंग जोन के नियमों की जानकारी दी गई तथा अवैध रूप से यात्री परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच
नागपुर में 30 जून का ‘काउंटडाउन’ शुरू: बच्चों को चाहिए स्पाइडर मैन और सिंड्रेला, पैरेंट्स को लगी ‘प्यारी चपत’
घाटकोपर सोसायटी का ‘सफेद पट्टी’ विवाद सुलझा; पुलिस की मध्यस्थता के बाद निकाला बीच का रास्ता, जानें क्या निकाला
मानसून में बत्ती गुल होने पर न हों परेशान; महावितरण ने जारी किए 24 घंटे एक्टिव टोल-फ्री नंबर!
यात्रियों को परेशानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस
स्टैंड परिसर के आसपास अवैध यात्री परिवहन के कारण न केवल एसटी महामंडल के राजस्व को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। कई बार बसों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- राजुरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई 3 महीने की मासूम मादा तेंदुआ, मौत!
भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई
डिपो प्रबंधक बडनेरा पवन देशमुख ने कहा है कि “इस अभियान का उद्देश्य बस स्टैंड परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा एसटी महामंडल के राजस्व का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि अवैध यात्री परिवहन और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन और एसटी विभाग के बीच समन्वय बनाकर विशेष अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे।”
