- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Are Examples Of New Thinking In The Society
समाज में नई सोच की मिसाल, इंदानी परिवार ने विधवा बहू का पुनर्विवाह कर रचा प्रेरणादायी इतिहास
धामणगांव के इंदानी परिवार ने विधवा बहू का पुनर्विवाह कर समाज में नई सोच की मिसाल पेश की है। इस प्रेरणादायी घटना ने सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखी है।

Amravati District : आज के आधुनिक दौर में जहां समाज तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर है, वहीं कुछ परिवार अपनी सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और साहसिक निर्णयों से नई दिशा दिखा रहे हैं. ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण धामणगाव के इंदानी परिवार ने प्रस्तुत किया है.इंदानी परिवार ने अपनी विधवा बहू दीपाली वरुण इंदानी का पुनर्विवाह पूरे सम्मान, स्नेह और हर्षोल्लास के साथ शनिवार, 25 अप्रैल को संपन्न कराकर समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल कायम की है.
दीपाली का विवाह अकोला निवासी गौरव श्रीगोपाल बूब के साथ स्थानीय वीर हनुमान लॉन में आयोजित भव्य समारोह में संपन्न हुआ.सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं इस शुभ अवसर पर परिवारजन, रिश्तेदार, समाज के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे. सभी ने नवदंपति को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं. साथ ही इंदानी परिवार के इस साहसिक, संवेदनशील और प्रगतिशील निर्णय की मुक्तकंठ से सराहना की.
माहेश्वरी हितकारक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार केला ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव मजबूत करते हैं. समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इसे नई सोच, सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण बताया. धामणगाव के माहेश्वरी समाज की ओर से नवदंपति को हार्दिक बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
भाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
Are examples of new thinking in the society
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
May 17, 2026 | 05:00 AMCar Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













