Amravati: अंजनगांव सुर्जी में मतगणना के दौरान हिंसा, एक व्यक्ति की मौत
Maharashtra News: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमरावती न्यूज
Amravati News In Hindi: अंजनगांव सुर्जी शहर में रविवार 21 दिसंबर को दोपहर 12।30 बजे नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड क्रमांक 10- बी में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुआ, विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना से अंजनगांव सुर्जी शहर अफरातफरी मच गई थी। मृतक का नाम मोहम्मद जाकीर शेख जकीर (60, कुरेशी नगर, अंजनगांवसुर्जी) है। जानकारी के अनुसार हाल ही में संपन्न नगर परिषद चुनाव में वार्ड क्रमांक 10- बी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।
पराजित उम्मीदवार के समर्थक जब अपने घर लौट रहे थे, तभी विजयी उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा था और दूसरे गुट के समर्थकों से विवाद किया। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते भीषण मारपीट में तब्दील हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने लाठियों, डंडों और अन्य हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया। इस मारपीट में मोहम्मद जाकीर शेख नजीर (60, कुरेशी नगर, अंजनगांव सुर्जी) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अंजनगांव सुर्जी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंजनगांवसुर्जी के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें :- Pune: दस्तावेज सार्वजनिक करने की उठी मांग; सुविधाओं की बलि देकर ‘भारत मंडपम’ की तैयारी
डॉ। मोईन सहित 11 पर मामला दर्ज
- मतगणना का दिन होने के कारण शहर में तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले में गोपनीयता बरती। रात करीब आठ बजे मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज होने तक शब न हटाने का रुख अपनाया।
- मृतक के परिजनों की शिकायत पर डॉ। मोईन रज्जाक मोहम्मद लतीफ सहित 11 लोगों के खिलाफ अंजनगांवसुजर्जी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी सूरज बोंडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद धाडसे, पुलिस कर्मी कर रहे हैं।
