फर्जी रसीदों से महिलाओं को लगाया चूना, अंजनगांव सुर्जी के मिनी बैंक संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप
Mini Bank Fraud : अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी तहसील के मुर्हा देवी गांव में मिनी बैंक के जरिए महिला बचत समूहों से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
Mini bank fraud (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Anjangaon Surji Crime News: अंजनगांव सुर्जी तहसील के मुर्हा देवी गांव में ग्रामीण नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए मिनी बैंक के माध्यम से लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर फर्जी रसीदों के जरिए इलाके के 10 से 12 महिला बचत समूहों से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। फर्जी रसीदों से खुला राजमामले का खुलासा तब हुआ जब मुर्हा देवी की महिला बचत समूह की सदस्य पुराना कर्ज चुकाने के बाद नया लोन लेने सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा पहुंचीं।
बैंक अधिकारियों ने रिकॉर्ड देखकर नया कर्ज देने से मना कर दिया और कहा कि पिछला लोन अभी बकाया है। यह सुनकर महिलाओं के होश उड़ गए। जब महिलाओं ने कर्ज अदायगी की रसीदें दिखाईं, तो जांच में वे सभी रसीदें फर्जी पाई गईं। संचालक ने बैंक के लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी रसीदें तैयार की थीं।
बढ़ सकता है गबन का आंकड़ा
शुरुआती जांच में तीन बचत समूहों से करीब 10 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई है। अभी शेष बचत समूहों के खातों की जांच होना बाकी है, जिससे घोटाले की रकम और बढ़ने की आशंका है। डूबने के डर से महिलाओं और बैंक पदाधिकारियों द्वारा आरोपी संचालक से चेक लेकर समझौता करने की भी चर्चा है। सेंट्रल बैंक अंजनगांव सुर्जी के शाखा प्रबंधक राहुल वाटोलकर ने कहा कि हैरानी की बात है कि खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
महाराष्ट्र में घटेंगे पेट्रोल-डीजल दाम? जयंत पाटिल ने CM फडणवीस को पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग
महायुति में सीट के लिए खींचतान, जलगांव सीट पर गुलाबराव पाटील और गिरीश महाजन आमने-सामने
बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
ये भी पढ़े: अमरावती APMC रिपोर्ट: तुअर की कीमतों में सुधार, सोयाबीन के दाम कमजोर
जांच के बाद होगी कार्रवाई
व्यावसायिक सहायक के पास जमा की गई राशि खातों में नहीं पहुंची है। प्राथमिक जांच में 10 लाख के हेरफेर की आशंका है। रसीदों की जांच जारी है और इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिक किसी भी संदेह पर सीधे बैंक शाखा से संपर्क करें।
