अमरावती जिला परिषद की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Amravati Development Projects: अमरावती जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
amravati zilla parishad review meeting development projects ceo satyam gandhi
Amravati Zilla Parishad (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Zilla Parishad: अमरावती जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायत, निर्माण, लघु सिंचाई, कृषि, शिक्षा और समाज कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोरबैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, रिक्त पदों की भर्ती, मातृशिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा मलेरिया और डेंगू नियंत्रण उपायों की जानकारी ली गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास योजनाओं का आकलन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, कुपोषण प्रबंधन और अमृत आहार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बच्चों और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण जलापूर्ति, जल जीवन मिशन, पेयजल गुणवत्ता परीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान, ठोस कचरा प्रबंधन और ओडीएफ प्लस अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

बैठक में जिला परिषद के सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने अपनेअपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कृषि और सिंचाई योजनाओं की जानकारीकृषि विभाग ने खरीफ सीजन की तैयारियों, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा सौर पंप योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं लघु सिंचाई और निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा कर लंबित परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

आपले सरकार, पीजी पोर्टल और सीपीग्राम पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। न्यायालयीन मामलों तथा विभिन्न जांच प्रकरणों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा और विकास योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com