युवाओं की प्रतिभा को निखारेगी AI तकनीक, बावनकुले ने यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन कर अमरावती से दिया नया संदेश

Youth SKill Development: अमरावती यूथ फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। उन्होंने AI तकनीक के जरिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
amravati youth festival 2026 ai skill training bawankule
अमरावती यूथ फेस्टिवल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Youth Festival 2026: युवा पीढ़ी को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकी का उपयोग करके अलग-अलग कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर सक्षम बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।इस आशय का प्रतिपादन राज्य के राजस्व मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकूले ने किया। नवराष्ट्र यूथ फाउंडेशन द्वारा साइंस कोर मैदान में आयोजित  तीन दिवसीय ‘अमरावती यूथ फेस्टिवल’ का पालक मंत्री बावनकूले ने उद्घाटन किया।वह उस समय बोल रहे थे। विधायक प्रवीण पोटे और विधायक प्रवीण तायड़े, नवराष्ट्र यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु पाटिल, हभप प्रशांत महाराज ठाकरे सह अन्य मौजूद थे

बावनकुले ने आगे कहा कि यूथ फेस्टिवल के माध्यम से ज़िले के युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक प्रतिबद्धता सामने लाना है।उनकी प्रतिमा को अमरावती और विदर्भ की मिट्टी की सांस्कृतिक परंपरा दिखेगी।इसके साथ ही, ये युवा अपने ज्ञान, प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में भी योगदान देंगे। राज्य सरकार का कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकी पर विशेष ध्यान है और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अच्छा माहौल बनाया जा रहा है।

amravati youth festival 2026 ai skill training bawankule
कुणबी प्रमाणपत्र विवाद पर चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान, बोले- सरकार ने एक भी सर्टिफिकेट रद्द नहीं कराया

यूथ फेस्टिवल में बावनकुले का बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को इस बारे में पहल करने पर पूरी मदद करेगी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अच्छे कामों में उपयोग और इसके गलत व्यवहार करने से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने यह भी कहा कि 25 दिसंबर को चिखलदरा में होने वाले मेलघाट फेस्टिवल में युवाओं को सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने का अवसर दिया जाएगा।

AI का सही इस्तेमाल कर विकास में योगदान दें युवा

नवराष्ट्र यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु पाटिल ने प्रस्तावना रखीं। 23 अगस्त तक चलने वाले इस यूथ उत्सव में हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक विविध शिक्षा तज्ञो के व्याख्यान, युवा संसद, गरबा नाइट, स्टार्टअप XGo स्पर्धा, अमरावती गॉट टैलेंट सह अन्य आयोजन होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com