अमरावती मनपा का डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रोकथाम पर विशेष जोर, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों का भव्य सम्मान
World Dengue Day Amravati: विश्व डेंगू दिवस पर अमरावती मनपा ने उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने व पानी जमा नहीं होने देने की अपील की।
Dengue (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Dengue Awareness Campaign Amravati: नागरिक अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने और डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेंगू मुक्त शहर के लिए नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। इस आशय का प्रतिपादन महापौर श्रीचंद तेजवानी ने विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर मनपा के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में आयोजित उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के भव्य सम्मान समारोह में कहें।
इस समय उनके साथ मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, विपक्ष नेता विलास इंगोले, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले, जिला हिवताप अधिकारी डॉ. शरद जोगी, सहायक संचालक डॉ. रफिक अन्सारी, साथ रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. रुपेश खडसे, डॉ. संदीप पाटबागे और डॉ. स्वाति कोवे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान
मनपा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया सहित विभिन्न कीटजन्य रोगों की रोकथाम और जनजागृति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: धारणी में बिजली का पोल बैलगाड़ी पर गिरा, किसान दंपति और 2 बैलों की दर्दनाक मौत
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
अमरावती पुलिस का बड़ा प्लान: चिखलदरा में 200 जवान और 100 होमगार्ड तैनात
यवतमाल में कीटजन्य रोग नियंत्रण अभियान तेज, डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
दवाइयों और आवश्यक सामग्री की कमी नहीं होने देने का भरोसा
इस समय मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा ने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों और आवश्यक सामग्री की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन डेंगू मुक्त अमरावती बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में हैदर अली और शशिकांत जयस्वाल ने विशेष मेहनत की संचालन दीपांकर बरडे और बबन खंडारे तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रुपेश खडसे ने किया।
