- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Woman Corporator Extortion 50 Lakhs Badnera Police Clash Complaints
अमरावती में महिला पार्षद को ब्लैकमेल कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, दो गुट आमने-सामने
Amravati Crime News: अमरावती में महिला नगरसेवक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Amravati Woman Corporator Extortion: बडनेरा थाना क्षेत्र में एक महिला पार्षद को ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला स्थानीय पार्षद हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मुमताज अकबर खान पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। शुरुआत में महिला पार्षद और उनके पति ने इन धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपियों के हौसले बढ़ते गए।
घटना के दिन, जब पार्षद के पति नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे, तब मुमताज खान और उसके साथियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दोबारा 50 लाख रुपये की मांग करते हुए पैसे न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
जलगांव: पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; चार थानों में केस दर्ज, लाखों का माल जब्त और संदिग्ध गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गोंदिया में सनसनी! मामूली विवाद में BSF जवान ने सरेआम चलाई गोली, तिरोड़ा इलाके में मचा हड़कंप
यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त
इतना ही नहीं, शाम के समय जब पीड़िता और उनके पति पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तब दूसरे आरोपी फिरोज खान अकबर खान ने पार्षद के पति का कॉलर पकड़ लिया, उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला पार्षद की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने मुमताज अकबर खान, फिरोज खान अकबर खान सहित 3-4 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
दूसरे गुट ने भी दर्ज कराई शिकायत
इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ऐहफाज खान तजीम खान ने बताया कि वह जूनी बस्ती क्षेत्र में पानठेला चलाता है। उसके अनुसार, 24 अप्रैल की रात आरोपी शाकीर हुसैन, आतिक जुबेर शहा, राजीक मास्टर, हाजी इरफान और अन्य 5 लोग उसके पानठेले पर पहुंचे।
उन्होंने धमकी दी कि “तेरे चाचा मुमताज को चुनाव आयोग की शिकायत वापस लेने के लिए कह, नहीं तो जान से मार देंगे।” आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट भी की।
घटना के समय भीड़ इकट्ठा होने पर मुमताज खान मौके पर पहुंचा, तो उसके साथ भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ऐहफाज खान की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही गहन जांच
दोनों पक्षों की शिकायतों को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Amravati woman corporator extortion 50 lakhs badnera police clash complaints
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नगर पालिका उपचुनाव का ऐलान, प्रभाग 9-ए में बढ़ी हलचल; 18 मई से नामांकन
May 14, 2026 | 03:48 PMNEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
May 14, 2026 | 03:47 PMवाशिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
May 14, 2026 | 03:46 PMगड़चिरोली में जंगल बना खतरा, तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर का हमला
May 14, 2026 | 03:42 PMAlia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान
May 14, 2026 | 03:41 PMहोर्मुज में भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी; सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
May 14, 2026 | 03:39 PMAI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड
May 14, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM













