Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी, केवल 30% एसआईआर मैपिंग पूरी

अमरावती में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में 30% एसआईआर मैपिंग हुई, बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 24, 2026 | 05:52 PM
Follow Us
Follow Us:

Amravati District: अमरावती जिले में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं.अब तक केवल लगभग 30 एसआईआर मैपिंग ही पूरा हुआ है, जिससे तय समय में पहला चरण पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है.

जिसके चलते विभिन्न संगठनों व्दारा जिलाधिकारी से इस कार्य की अवधि बढाने की मांग की है.इसी के चलते डेमोक्रेटिक फ्रंट व समाज सेवक खालिद पहलवान व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने निवासी जिलाधिकारी व ईआरओ से अलगअलग मिलकर ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया कि कई स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि बीएलओ घरघर सर्वे नहीं कर रहे, फोन नहीं उठा रहे और कुछ मामलों में बिना क्षेत्र में जाए ही मैपिंग पूरा दिखा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन

अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना

अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश

अमरावती के जवान पराग मोरे ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, CM ने जताया शोक

इससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है और उनके नाम छूटने का खतरा बढ़ रहा है.साथ ही, ईसीआई नेट पोर्टल पर भी समस्या है, जहां मतदाता सूची सही से उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को अपने नाम की जांच करने में दिक्कत हो रही है.

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के अनुसार बीएलओ द्वारा घरघर सर्वे सुनिश्चित किया जाने, एसआईआर मैपिंग की सख्त निगरानी की जाने, लापरवाही करने वाले बीएलओ पर तुरंत कार्रवाई करने, ईसीआई पोर्टल को सही और अपडेट किए जाने, एसआईआर के प्रथम चरण की अवधि बढ़ाई जाने सहित अन्य मांगे सामने रखी.

वहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी मतदाता को बीएलओ की लापरवाही के कारण परेशानी होती है या उसका नाम सूची से छूटता है, तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इस समय समय एड. शमाईल खान, अंसार बेग, असलम रहबर, मुजफ्फर खान, सैयद आसिफ, अहफाज खान और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Amravati voter list revision sir mapping issues demand to extend deadline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2026 | 05:31 PM

Topics:  

  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.