अमरावती ग्रामीण पुलिस भर्ती: 214 पदों के लिए कल होगी लिखित परीक्षा; 2,631 उम्मीदवार आजमाएंगे अपना भाग्य
अमरावती में पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कल, 15 मार्च को होगी। 214 पदों के लिए 2,631 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षा पास की।
Amravati Police Recruitment:अमरावती ग्रामीण पुलिस दल द्वारा पुलिस सिपाही के लिए कुल 214 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली गई।
शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण हुए कुल 2,631 उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा रविवार 15 मार्च को दो सेंटरों पर ली जाएंगी। इनमें 1,791 पुरुष और 840 महिला उम्मीदवार हैं।
फोटोलिखित परीक्षा पुलिस सिपाही भर्ती में सामान्य 69 पद, महिला 64, खिलाड़ी 10, प्रकल्पग्रस्त 10, भूकंपग्रस्त 4, पूर्व सैनिक 31, अशंकालीन पदवीधर 10, पुलिस पाल्य 6, गृहरक्षक दल 10 पद इन विभिन्न श्रेणियों में पदों का वितरण किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी में महिला से दुष्कर्म का मामला, चार माह की गर्भावस्था से खुलासा
दो दिन की बारिश ने पूरा किया अनुशेष, अमरावती जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज, बुआई ने पकड़ी रफ्तार
अचलपुर बनेगा नया प्रशासनिक केंद्र, अपर जिलाधिकारी कार्यालय का प्रस्ताव तैयार
इर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
लिखित परीक्षा 15 मार्च को सुबह 11 बजे बडनेरा के प्रा. राम मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च और प्रा. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में होगी।
पुलिस विभाग ने बताया कि उम्मीदवारों के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र सहित परीक्षा का पहचान पत्र ऑनलाइन भेजा गया है। उम्मीदवारों से परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।
सुबह 8 बजे परीक्षा से पहले आवश्यक प्रक्रियाएं जैसे प्रवेश पत्र की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और परीक्षा कक्ष आवंटन समय पर पूरे किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
