- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Road Accidents 2025 Hit And Run Deaths Statistics
अमरावती में सड़क हादसों का बढ़ता कहर, 11 महीने में 342 मौतें, 673 घायल, जानिए क्या है कारण
Amravati Road Accident: अमरावती में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2025 में अब तक 342 लोगों की मौत और 673 घायल हुए। मोबाइल उपयोग, नींद की कमी और हेलमेट न पहनना बड़ी वजहें।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Amravati Road Accident Deaths: अमरावती जिले में सड़क हादसों की संख्या हर साल बढ़ रही है और इससे शहरवासियों के बीच सुरक्षा का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में दुर्घटनाओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। रोजाना कहीं न कहीं हादसा हो रहा है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कुछ स्थायी रूप से अपंग भी हुए हैं।
अमरावती जिले में तीन हिट एंड रन घटनाएं सामने आई हैं। हादसे के बाद जख्मी को इलाज के लिए ले जाने के बजाय वाहन चालक फरार हो गया। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए थे। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की है। नवंबर 2025 तक कुल 342 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। वहीं 673 लोग घायल हुए हैं। शहर में 73 लोगों की मौत और 263 मामूली हादसे हुए।
पिछले वर्ष की तुलना कम दुर्घटनाएं
ग्रामीण क्षेत्रों में 1 जनवरी से 30 नवंबर तक 269 लोगों की मौत और 410 लोग घायल हुए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सड़क हादसों की संख्या थोड़ी कम रही है। पुलिस का कहना है, गोल्डन ऑवर में तुरंत मदद मिलने से कई जानें बची हैं, लेकिन कभी-कभी इलाज में देर होने से लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
पुलिस की चेतावनी
- वाहन चालकों को गति सीमा, सीट बेल्ट और हेलमेट का पालन करना चाहिए।
- मोबाइल का उपयोग करते समय वाहन न चलाएं।
- नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।
हादसों के मुख्य कारण
- मोबाइल पर बात
- नींद की कमी
- हेलमेट न पहनना
ग्रामीण क्षेत्रों में हादसों का आंकड़ा
| वर्ष | कुल हादसे | मौतें | घायल |
|---|---|---|---|
| जनवरी–नवंबर 2024 | 521 | 297 | 489 |
| जनवरी–नवंबर 2025 | 470 | 269 | 410 |
मोबाइल उपयोग भी हादसों की वजह
अमरावती जिले में सबसे अधिक मौतें दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टकराने से हुई हैं। कई बार मोबाइल उपयोग के कारण दुर्घटनाएं हुई हैं। हाईवे पर वाहन चालकों की नींद की कमी भी कई हादसों का कारण बनी। वहीं, हेलमेट ने कई लोगों की जान बचाई।
यह भी पढ़ें:- ठाणे में ED और ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी फंडिंग मामले हुई कार्रवाई, सिमी कनेक्शन आया सामने
प्रशासनिक व्यवस्था पर आरोप
हाल ही में बडनेरा रोड पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई। इस मामले में एक जख्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर से इलाज मिलने के कारण एक जख्मी की मौत हो गई। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग पर आरोप लगते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस ने की अपील
पुलिस निरीक्षक सतीश पाटील अमरावती ग्रामीण (ट्रैफिक विभाग) ने कहा कि नागरिकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का आवाहन किया गया है। हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार जनजागृति अभियान चला रही है। यातायात संकेतों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाना और तेज रफ्तार पर रोक, इन नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान, दंडात्मक कार्रवाई व लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी नियमित रूप से की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Amravati road accidents 2025 hit and run deaths statistics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














