Amravati: मनपा चुनाव का आरक्षण घोषित, महिलाओं के लिए 44 सीटें रिजर्व, राजनीतिक हलचल तेज

Maharashtra Elections: मनपा चुनाव के आरक्षण की घोषणा होते ही शहर का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. कई संभावित उम्मीदवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि कुछ के चेहरे निराशा से मुरझा गए।
Maharashtra Elections: मनपा चुनाव के आरक्षण की घोषणा होते ही शहर का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. कई संभावित उम्मीदवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि कुछ के चेहरे निराशा से मुरझा गए।
आरक्षण घोषित (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Amravati News: महानगरपालिका के आगामी सार्वत्रिक चुनाव की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक की अध्यक्षता में पारदर्शी रूप से आरक्षण लॉटरी पूरी की गई। मनपा स्कूल जेवड नगर के विद्यार्थियों ने पर्चियां निकालकर प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, उपआयुक्त मेघना वासनकर और निर्वाचन अधिकारी भूषण राठोड उपस्थित थे। खास बात यह है कि 87 में से 44 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

राजनीतिक गतिविधियों में तेजी

आरक्षण की घोषणा के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने संभावित उम्मीदवार तय करने की -प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ प्रभागों में 2017 की तरह आरक्षण बरकरार रहने से कुछ नेताओं में खुशी की लहर है, जबकि कईयों की राजनीतिक गणित पूरी तरह बदल गई है। अब महानगरपालिका चुनावी रणभूमि का माहौल और भी गरमाता दिखाई दे रहा है। कुछ वार्ड अब महिला आरक्षित हो गए हैं, तो कुछ में पुरुष उम्मीदवारों के लिए अवसर बने हैं। आरक्षण के इस बदलाव से कई प्रभागों में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना है।

24 तक दर्ज कराएं आपत्तियां व सुझाव

आरक्षण को लेकर आपत्तियां और सुझाव 17 नवंबर से 24 नवंबर के बीच राजकमल चौक स्थित महापालिका मुख्यालय के चुनाव कार्यालय में दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद प्राप्त सभी आपत्तियों पर विचार कर अंतिम आरक्षण अधिसूचना जारी की जाएगी.

  • 22 प्रभागों में 87 सीटों का आरक्षण
  • 15 सीटें - अनुसूचित जाति
  • 2 सीटें अनुसूचित जनजाति
  • 23 सीटें ओबीसी
  • शेष सीटें सर्वसाधारण वर्ग

2011 की जनगणना के अनुसार

कुल जनसंख्या – 6,47,057 अनुसूचित जाति की जनसंख्या – 1,11,435 अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या – 15,955

आरक्षण की नई सूची में कई प्रभागों का वर्गीकरण बदल जाने से कई दावेदारों की राजनीतिक गणित गड़बड़ा गई है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अब नए सिरे से उम्मीदवारों की संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। कई नेताओं ने अब अपना प्रभाग बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। आरक्षण की घोषणा के बाद कई पार्टी के दफ्तरों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

सभी प्रभागों के आरक्षण की स्थिति

प्रभाग 1 : शेगांव- रहाटगांव (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग २ : संत गाडगेबाबा पीडीएमसी (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 3 : नवसारी (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 4 : जमील कॉलनी - लालखडी (अ) ओबीसी (ब) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 5 : महेंद्र कॉलनी - नवीन कॉटन मार्केट (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 6 : विलास नगर - मोरबाग -गवलीपुरा (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 7 : जवाहर स्टेडियम (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 8 : जोग स्टेडियम - चपराशीपुरा (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) अ.जनजाति, (क) ओबीसी महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 9 : एसआरपीएफ - वडाली (अ) अ.जा., (ब) अ.जनजाति महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित प्रभाग 10 : बेनोडा भिमटेकडी - दस्तुर नगर (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 11 : फ्रेजरपुरा - रुख्मीणी नगर (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 12 : स्वामी विवेकानंद कॉलनी - बेलपुरा (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 13 : अंबापेठ - गोरक्षण - नमुना (ओबीसी (ब) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 14 : जवाहर गेट - बुधवारा (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 15 : छाया नगर - पठाणपुरा (अ) ओबीसी महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 16 : अलिम नगर - रहेमत नगर (अ) ओबीसी महिला आरक्षित, (ब) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 17 : गडगडेश्वर - रवि नगर (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण प्रभाग १८ : राजापेठ - संत कंवरराम (अ), ओबीसी महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी., (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 19 : साईं नगर - अकोली (अ) ओबीसी., (ब) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (क) महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 20 : सुतगिरणी - सामरा नगर (अ) अ.जा., (ब) ओबीसी महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 21 : जुनी वस्ती बडनेरा (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी. महिला आरक्षित, (क) सर्वसाधारण, (ड) सर्वसाधारण प्रभाग 22 : नवी वस्ती बडनेरा (अ) अ.जा. महिला आरक्षित, (ब) ओबीसी, (क) महिला आरक्षित, (ड) सर्वसाधारण के लिए आरक्षित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com