-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Rehabilitated Villages Development Fund Sanctioned 2026
पुनर्वासित गांवों में चमकेंगी सुविधाएं, अमरावती-वरुड़ के 15 गांवों को 76.86 लाख की मंजूरी
अमरावती और वरुड़ के पुनर्वासित गांवों में नागरिक सुविधाओं के लिए 76 लाख 86 हजार रुपए की निधि स्वीकृत की गई है।

Amravati Village Development News: अमरावती जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित होकर पुनर्वासित किए गए गांवों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिया है। राजस्व व वन विभाग ने इन गांवों में लंबित नागरिक सुविधा कार्यों के बिलों के भुगतान हेतु 76 लाख 86 हजार रुपये की निधि मंजूर की है।
यह निधि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अमरावती और वरुड़ तहसील के 15 पुनर्वासित गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च की जाएगी। अमरावती तहसील के देवरी और देवरा गांवों में आंतरिक सड़क और नाली निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई है।
वहीं, वरुड़ तहसील के आमनेर, चांदस, देऊतवाडा, गाडेगांव, खानापुर, मोशीखुर्द, पोरगव्हाण, वेढापुर, वंडली, मालखेड, पुसला, लिंगा और सावंगी गांवों में सार्वजनिक शौचालय, आंगनवाड़ी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए निधि दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
इस राशि का प्रमुख उद्देश्य उन कार्यों के बिलों का भुगतान करना है, जिन्हें पहले ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी थी। इसमें सड़क और नाली निर्माण के लिए 6 लाख रुपये तथा शौचालय व अन्य सुविधाओं के लिए 70 लाख 86 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। शासन ने निधि के उपयोग को लेकर अमरावती विभागीय आयुक्त और संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में हुई तेज बारिश और बाढ़ से कई गांवों को भारी नुकसान हुआ था। प्रभावितों के पुनर्वास के बाद से ही बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर मांग उठ रही थी। राज्य सरकार के इस फैसले से पुनर्वासित गांवों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
Amravati rehabilitated villages development fund sanctioned 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












